2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 372 और निफ्टी 131 अंकों की गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स 372.17 अंकों की गिरावट के साथ 37090.82 अंकों पर बंद निफ्टी 130.70 अंकों की गिरावट के साथ 11148.20 अंकों पर बंद ऑटो सेक्टर 382.76 और बैंक एक्सचेंज में 343.95 अंकों की गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 May 2019, 4:11 PM IST

Share Market

Share Market Today: 173 अंक चढ़कर खुला Sensex, 11,750 के साथ रिकॉर्ड उच्च्तम स्तर पर पहुंचा Nifty

नई दिल्ली। ईकर मोटर्स, सनफार्मा और यस बैंक में बड़ी गिरावट के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में जहां 372 अंक लुढ़का है, वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 में 131 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर पूरी तरह से धराशाई है। इसके अलावा फार्मा सेक्टर में 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप में एक बड़ी बिकवाली देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस ने दो Tweet पर खर्च कर डाले 8.6 लाख रुपए, जानिए Twitter की जंग में कौन है किस पर भारी

शेयर मार्केट धराशाई
सोमवार को शेयर मार्केट एक बार फिर से धराशाई होता हुआ दिखाई दिया। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 372.17 अंकों की गिरावट के साथ 37090.82 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 130.70 अंकों की गिरावट के साथ 11148.20 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप दोनों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप 252.90 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 307.60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-जानिए साल 2004 से लेकर 2018 तक चुनावी चंदे का हाल, कौन सी पार्टी हुई मालामाल और कौन हुआ कंगाल

सेक्टोरियल इंडेक्स हुआ धराशाई
अगर बात सेक्टोरियल इंडेक्स की करें तो पूरी तरह से धराशाई होता हुआ दिखाई दिया। ऑटो, बैंकिंग, फार्मा और कैपिटल गुड्स सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऑटो सेक्टर 382.76, बैंक एक्सचेंज 343.95, बैंक निफ्टी 344.00 और कैपिटल गुड्स में 422.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अगर बात फार्मा सेक्टर की बात करें तो 404.40 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। एफएमसीजी सेक्टर में 162.26 अंक की गिरावट आई है। मेटल 258.04, गैस और ऑयल में 316.86 और पीएसयू सेक्टर 144.11 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-सोना 65 रुपए हुआ मजबूत, चांदी में 170 रुपए की गिरावट

इन शेयरों में बड़ी गिरावट
अगर बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो ईकर मोटर के शेयरों में 8.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बात सनफार्मा की करें तो इसके शेयर आज 20 फिसदी तक गिर गए थे। लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए 5.43 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। जी लिमिटेड के शेयर 6.64 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं यस बैंक के शेयरों में 4.94 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 5.42 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.