2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना 65 रुपए हुआ मजबूत, चांदी में 170 रुपए की गिरावट

सोने के दाम 65 रुपए चमककर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी की कीमत 170 रुपए की गिरावट में 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 May 2019, 2:58 PM IST

Gold and silver price

सोना 65 रुपए हुआ मजबूत, चांदी में 170 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 65 रुपए चमककर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचे। इस दौरान चांदी की कीमत 170 रुपए की गिरावट में 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह से सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ेंः-जानिए साल 2004 से लेकर 2018 तक चुनावी चंदे का हाल, कौन सी पार्टी हुई मालामाल और कौन हुआ कंगाल

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 2.10 डॉलर की गिरावट में 1,283.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमरीकी सोना वायदा 3.60 डॉलर लुढ़ककर 1,283.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच जारी विवाद के कारण डॉलर की तुलना में चीन मुद्रा कमजोर पड़ गयी है, जिससे चीन के लिए सोना महंगा हो गया है। चीन पीली धातु का सबसे बडा आयातक है और कमजोर मुद्रा के कारण वहां खरीद घट गयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 14.65 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस ने दो Tweet पर खर्च कर डाले 8.6 लाख रुपए, जानिए Twitter की जंग में कौन है किस पर भारी

सोने की कीमतों में तेजी
वैश्विक गिरावट के बावजूद स्थानीय मांग रहने से सोना स्टैंडर्ड 65 रुपए महंगा होकर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए महंगी होकर 26,500 रुपए पर पहुंच गई। चांदी हाजिर 170 रुपए की गिरावट में 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 265 रुपए की तेजी में 37,290 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।

यह भी पढ़ेंः-लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 67 अंक फिसला वहीं निफ्टी 11,250 पर कर रही कारोबार

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,020
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,80
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,000
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,290
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.