2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 67 अंक फिसला वहीं निफ्टी 11,250 पर कर रही कारोबार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है जिसमें निफ्टी 50 इंडेक्स 27 अंकों की गिरावट के साथ 11,250 अंकों पर कारोबार कर रही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स में भी 67 अंकों की गिरावट देखने को मिली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 13 May 2019, 10:13 AM IST

share market

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 67 अंक फिसला वहीं निफ्टी 11,250 पर कर रही कारोबार

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार ( share market ) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है, जिसमें निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) इंडेक्स 27 अंकों की गिरावट के साथ 11,250 अंकों पर कारोबार कर रही है। इसके साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स ( sensex ) में भी 67 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद सेंसेक्स 37,393 अंकों के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। दिन के शुरुआती कारोबार में टीसीएस ( TCS ), एसबीआई ( SBI ), विप्रो ( Wipro ), एचसीएल ( hcl ) और टेक महिंद्रा ( Tech Mahindra ) के शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं, टाटा स्टील ( Tata Steel ) , हिंडाल्कों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।


सेक्टोरियल इंडेक्स में रहा मिलाजुला कारोबार

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। इनमें कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, मेटल लाल निशान पर कारोबार करते हुए नजर आए। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल, बीएसई एफएमसीजी, बीएसई आईटी ( IT ), पीएसयू ( PSU ), ऑयल एंड गैस ( OIL and Gas ) सेक्टर्स और बीएसई टेक हरे निशान पर दिखाई दिए। इसके अलावा अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 58 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद बैंक निफ्टी 28,983 अंकों पर कारोबार कर रही है। वहीं, बीएसई एफएमसीजी में 42 अंकों की बढ़त देखने को मिली है।


ये भी पढ़ें: जानिए साल 2004 से लेकर 2018 तक चुनावी चंदे का हाल, कौन सी पार्टी हुई मालामाल और कौन हुआ कंगाल


मिडकैप व स्मॉलकैप भी लाल निशान पर खुले

शुरुआती कारोबार में मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 57 अंकों की गिरावट के साथ 14,048 अंकों पर कारोबार करते हुए नजर आया है। वहीं, अगर बीएसई के मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो उसमें 85 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद मिडकैप इंडेक्स 14,282 अंकों पर कारोबार कर रहा है।


टॉप लूजर्स शेयर

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और अल्ट्रा टेक सीमेंट में गिरावट देखने को मिली है। यो सभी शेयर्स सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें यस बैंक, एनटीपीसी और एलएंडटी भी शामिल हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.