23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदलने वाला है आपका G-mail, जानिए क्या होगा खास

जीमेल यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए गूगल कथित रूप से ईमेल को रीडिजाइन करने पर काम कर रही है। हउंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 15 Apr 2018, 9:14 AM IST

Gmail

नर्इ दिल्ली। फेसबुक डेटा लीक होने के बाद से कर्इ कंपनियां अपने ग्राहकों के डेटा सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गर्इ हैं। दुनिया का सबसे बड़ा र्इ-मेल नेटवर्क G-mail भी अपने यूजर्स डेटा को पहले से सुरक्षित करने के लिए कुछ महत्वपर्ण बदलाव करने वाली है। जीमेल यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए गूगल कथित रूप से ईमेल को रीडिजाइन करने पर काम कर रही है, ताकि केवल प्राप्तकर्ता ही उसे देख सके और एक निश्चित समय के बाद वह खुद ही हट जाए। आइए जानते हैं क्या होंगे ये खास फीचर्स।


ये होंगे बदलाव

एक टेक वेबसाइट के मुताबिक, "जल्द ही आप एक एेसा र्इ-मेल भेज पाएंगे जो कुछ समय बाद एक्सपायर हो जाएगा। किसी ईमेल सेवा पर काम करना कठिन होता है, क्योंकि उसे सभी ईमेल प्रदाताओं और ईमेल ग्राहकों के लिए संगत बनाना पड़ता है। लेकिन यह बाधा गूगल को एक कंपनी के रूप में सरल पीओपी3/आईएमएपी/एसएमटीपी प्रोटोकॉल से इतर विकसित होने से नहीं रोक सकती।"यह फीचर 'प्रोटोनमेल' की तरह काम करेगा, जो अपने आप थोड़े समय के बाद गायब हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - आ रही है अक्षय तृतीया, सरकार ने निकाली अपनी सबसे बड़ी स्‍कीम
होगा कांफिडेंशियल मोड

एक अन्य वेबसाइट ने अपने रिपोर्ट में कहा है किस सर्च इंजन एक आैर खास फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर को नाम 'कांफिडेंशियल मोड' कहा जा रहा है। इससे यूजर्स अपने ईमेल को पढ़ने वालों की संख्या सीमित कर सकेंगे। इस तरह के ईमेल को फारवर्ड, डाउनलोड या प्रिंट नहीं किया जा सकेगा।


कर सकेंगे क्विक रिप्लार्इ

सोशल मीडिया की तरह ही अब जीमेल पर भी क्विक रिप्लार्इ कर सकते हैं। हालांकि ये कुछ ही आॅपरेटिंग सिस्टम के लिए होगा। आप अपने स्मार्टफाेन या लैपटाॅप पर एक छोटे विंडो से इस फीच्र का फायदा उठा सकते हैं।


होगा सेल्फ डिस्ट्रक्ट मोड

सेल्फ डिस्ट्रक्ट मोड - अब आपके इनबाॅक्स में लंबे समय तक वो मैसेज नहीं रहा पाएंगे जिसे आप कभी खाेलते ही नहीं हैं। यदि आप किसी मेल को लंबे समय तक नहीं देखने तो वो अपने आप ही डीलीट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - अब आसानी से खोल सकते हैं अपनी कंपनी, सरकार ने दी ये राहत
नए लुक में आएगा जीमेल

इसके साथ ही आपके जीमेल की डिजाइन भी बदलने वाला है। हालांकि नया डिजाइन क्या होगा, अभी इसके बारे में काेर्इ जानकारी नहीं है।