2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोना-चांदी उछले, जानिए आज क्या रहे 10 ग्राम के भाव

सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला..

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Apr 14, 2018

Gold and silver prices Increased

जयपुर।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गोल्ड में 300 रुपये का उछाल, चांदी में 240 रुपये का उछाल के साथ बढ़ोतरी हुई है। सोना चांदी में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोना 300 रुपये की बढ़त के साथ 32,000 को पार कर गया है। अभी दिल्ली में सोने की कीमत 32150 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वैश्विक रुख में मजबूती के चलते सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

READ : पत्नी को नाराज करने वाले पति हो जाए सावधान, कहीं आपके साथ ना हो जाए ऐसा

जबकि चांदी 240 रुपये की उछाल के साथ 40,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है की भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह वैश्विक रझान में मजबूती से भाव में तेजी आई।

READ : राजस्थान में आरक्षण को लेकर वसुंधरा सरकार ने कही ये बड़ी बात, राज्यपाल का भी मिला समर्थन

न्यूयॉर्क में सोने का भाव करीब 1.02 फीसदी बढ़ गया है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1,352 डॉलर के पार है। जबकि चांदी करीब 0.60 फीसदी बढ़कर 16.65 डॉलर के ऊपर चली गई है। जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी देखी गई, इसके कारण सोने की कीमत ज्यादा हो गई।

READ : सिरफिरे आशिक की करतूत, एक तरफा प्रेम के चलते पार कर दी सारी हदें- ये कर डाला युवती के साथ

सीरिया के मसले पर गुरुवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक हुई थी। ट्रंप ने धमकी दी है कि सीरिया की ओर से जहरीली गैस के कथित प्रयोग के बदले अमरीका उस पर मिसाइल हमला कर सकता है। इसके बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। इससे सोने में तेजी लौटी है। सोने की तरह चांदी हाजिर भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 0.60 डॉलर चढ़कर 16.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

READ : नौकरियों की बरसात, टीचर बनने के इंतजार में बैठ बेरोजगारों के लिए एक आैर खुशखबरी

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,000

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,950

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,000

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,930

- सिक्का लिवाली प्रति सैंकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैंकड़ा :75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,900

Story Loader