23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरफिरे आशिक की करतूत, एक तरफा प्रेम के चलते पार कर दी सारी हदें- ये कर डाला युवती के साथ

सिरफिरे आशिक की करतूत, एक तरफा प्रेम के चलते पार कर दी सारी हदें- ये कर डाला युवती के साथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 14 Apr 2018, 12:24 PM IST

gangrape

gangrape


शादी के लिए मना करने पर एक युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। उससे मारपीट की और उसे बंधक बनाकर उसका रेप कर डाला। उसे जान से मारने तक की कोशिश की। बाद में युवती ने जैसे तैसे खुद को युवक के बंधन से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच मानसरोवर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती ने नवीन यादव नाम के एक युवक पर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसकी कुछ दिन पहले नवीन नाम के युवक से जान पहचान हुई थी। जान पहचान के बाद कुछ बातचीत हुई तो नवीन ने शादी करने के लिए परेशान करना शुरु कर दिया। शादी का दबाव बनाने के साथ ही नवीन ने होटल और रुम में जाने की बातें करना शुरु कर दिया। जब युवती ने मना किया तो उसे बीच रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। युवती ने आरोप लगाया है कि वह उसे पत्रकार कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गया। गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी और रेप किया। रेप के बाद शादी करने का दबाव बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोन पर बात करना पड़ गया महंगा
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवीन से उसकी बात फोन पर हुई थी। उसके बाद किसी न किसी काम से नवीन उससे फोन पर बात करने लगा। युवती ने कई बार नवीन को मना भी किया लेकिन वह नहीं माना और दोस्ती करने, घुमने का दबाव बनाता रहा। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी नवीन नए नंबर से फोन करने लगा। जब एक बार बीच रास्ते पर मिला तो उसका हाथ भी पकड़ा और साथ ले जाने की कोशिश भी की। युवती ने जैसे-तैसे उससे पीछा छुड़ाया। लेकिन पिछले दिनों तो उसने सारी हदें ही पार कर डाली। युवती अभी तक सदमे में है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग