नई दिल्ली: गूगल की पैरेट कंपनी अल्फाबेट ने जियो के साथ डील करने की कोशिश की लेकिन फेसबुक के हाथों पिछड़ने के बाद अब Google Vodafone में हिस्सेदारी खरीदने ( Google buying vodafone stake ) की तैयारी कर रहा है। खबर है कि google, Vodafone में 5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकता है। हालांकि इस खबर पर अभी तक किसी तरह की आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है और Vodafone, जो काफी समय से खराब हालात से गुजर रही है, उसने इस बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।