नई दिल्ली: पूरे 2 महीने तक उड़ाने रद्द होने के बाद बीते सोमवार से घरेलू फ्लाइट्स की शुरूआत की गई। इसी के साथ आज एयरलाइंस कंपनियों से जुड़ी एक और अच्छी खबर मिल रही है। दरअसल एयरलाइंस कंपनियों ( Airlines companies ) ने कैंसिल हुई टिकट्स ( fligt ticket cancellation ) का पैसा वापस करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि टिकट के रिफंड को लेकर काफी हंगामा हुआ था लेकिन फिर बाद में सरकारी आदेश के बाद कंपनियों ने कस्टमर्स को तत्काल पैसा देने के लिए हामी भरी और फाइनली अब कंपनियों ने पैसे देना शुरू कर दिया है।