पिछले एक महीने में हुई 10 अरब डॉलर की डील- पिछले एक महीने में जियो ने फेसबुक, जनरल अटलांटिक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स और KKR एंड कंपनी के साथ कुछ 10 अरब डॉलर की डील साइन कर चुका है। कंपनी ने आखिरी निवेश 22 मई को KKR ने किया था। KKR ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी 11,367 करोड़ रुपए में खरीदी थी। एशिया में यह KKR का सबसे बड़ा निवेश है। इसके पहले फेसबुक ने जियो ( JIO FACEBOOK DEAL ) के साथ 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 5.7 अरब डॉलर की डील की थी । इसके बाद सिल्वर लेक ( SILVER LAKE ) ने 75 करोड़ डॉलर निवेश किया। फिर विस्टा इक्विटी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.5 अरब डॉलर निवेश किया। और मई के महीने में ही जनरल अटलांटिक ( GENERAL ATLANTIC jio deal ) ने 87 करोड़ डॉलर जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने का ऐलान किया था।