scriptLIC पर भी मंडरा रहा मंदी का संकट, कुछ ही महीने में कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान | LIC may shut down sue to modi govt wrong decisions | Patrika News
कारोबार

LIC पर भी मंडरा रहा मंदी का संकट, कुछ ही महीने में कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया दावा
LIC का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही मोदी सरकार

नई दिल्लीSep 21, 2019 / 04:14 pm

Shivani Sharma

LIC

LIC अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया खास योजना, अब पुरानी पॉलिसी को कर पाएंगे फिर से शुरू

नई दिल्ली। भारत की सबसे पुरानी इंश्योरेंस कंपनी LIC देश में भरोसे का दूसरा नाम है। हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी में पैसा लगाता है, लेकिन देश में बढ़ती आर्थिक मंदी ने सभी कंपनियों की जड़ों को हिला कर रख दिया है। विपक्ष नेता प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार एलआईसी के पैसे का गलत इस्तेमाल कर रही है।


जनता का भरोसा हो रहा चकनाचूर

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगाकर देश के आम लोगों के भरोसे को चकनाचूर कर रही है। इससे न सिर्फ देश का नुकसान होगा बल्कि जो भी लोग इस कंपनी में अपनी मेहनत का पैसा लगा रहे हैं। उन सभी का भरोसा भी टूटेगा।


कंपनी उठा रही घाटा

साल 2018 में, LIC ने IDBI में 21,000 करोड़ रुपये का निवेश करके अपने शेयरों में 51 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इस महीने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एलआईसी को 9,300 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके बावजूद भी IDBI ने इस साल जून में 3,800 करोड़ रुपये का घाटा उठाया। माकन ने आगे कहा कि एलआईसी के पास 28.84 करोड़ निवेशक हैं और कुल संपत्ति लगभग 31.11 लाख करोड़ रुपये की है।


बढ़ रहीं हैं कंपनी की देनदारियां

उन्होंने कहा घरेलू देनदारी बढ़कर 7.40 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं, जो आज के समय में चिंता का विषय है। अर्थव्यवस्था के हालात के कारण कई कंपनियों की सेल में गिरावट देखी गई है। इसके पीछे कारण यह है कि डिस्पोजेबल आय कम हो रही है। माकन ने कहा कि बचत का अनुपात घटकर 6 फीसदी रह गया है। कंपनी की बढ़ती देनदारियों के कारण जानकारों का मानना है कि अगर कंपनी इसी तरह नुकसान में जाती रही तो जल्द ही कंपनी के बंद भी हो सकती है।


प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत में एलआईसी भरोसे का दूसरा नाम है। आम लोग अपनी मेहनत की कमाई भविष्य की सुरक्षा के लिए एलआईसी में लगाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनके भरोसे को चकनाचूर करते हुए एलआईसी का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही है।’

tw.png

ये भी पढ़ें: GST Council Meeting: अब से होटल में रुकना हुआ महंगा, चाय और कॉफी पर भी चुकाना होगा ज्यादा GST


प्रेस कॉफ्रेंस में दी जानकारी

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार अब तक आईडीबीआई बैंक से लगभग 30,000 करोड़ रुपए का उपयोग कर चुकी है। सरकार के इस कदम से देश के लोगों के पैसे का गलत उपयोग हो रहा है।


सरकार पर लगाया आरोप

माकन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आज के समय में हर परिवार में किसी न किसी ने एलआईसी की पॉलिसी ले रखी है। आज के समय में देश का हर परिवार एलआईसी के साथ जुड़ा हुआ है। अगर भारतीय जीवन बीमा निगम जैसे संस्थान खराब अर्थव्यवस्था की बलि चढ़ने लग जाएं, तो आप समझ सकते हैं कि पूरे देश के अंदर जो गरीब लोग है, मध्यमवर्गीय लोग हैं, उनकी क्या हालत होगी।

Home / Business / LIC पर भी मंडरा रहा मंदी का संकट, कुछ ही महीने में कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो