
लगातार तीसरे महीने घटी मारुति की बिक्री, निर्यात भी गिरा
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की यात्री कारों की बिक्री में सितम्बर में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही निर्यात समेत कंपनी की कुल बिक्री भी लगातार तीसरे महीने घटी है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि छोटी कारों की बिक्री घटने से सितम्बर में उसकी यात्री कारों की बिक्री 1.4 फीसदी घटकर 1,15,228 इकाई रह गई। पिछले साल सितम्बर में यह 1,16,886 इकाई रही थी। छोटी कारों की बिक्री 9.1 प्रतिशत कम होकर 34,971 इकाई रह गई। वहीं, कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 1.7 फीसदी बढ़कर 74,011 पर और मिडसाइज कारों की 11.5 फीसदी बढ़कर 6,246 पर पहुंच गई।
यात्री वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी
यात्री वाहनों की कुल घरेलू बिक्री 0.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,51,512 इकाई रही। यात्री वाहनों में कारों के साथ उपयोगी वाहन और वैन आते हैं। इनमें उपयोगी वाहनों की बिक्री 8.7 फीसदी बढ़कर 21,639 पर और वैनों की 6.6 फीसदी बढ़कर 14,645 पर पहुंच गई। हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपरकैरी की बिक्री 879 इकाई से बढ़कर 2,038 इकाई हो गई। इस प्रकार घरेलू बाजार में उसकी कुल घरेलू बिक्री 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,550 इकाई पर पहुंच गई।
कंपनी का निर्यात भी घटा
कंपनी का निर्यात 25.1 फीसदी घटा है। यह सितम्बर 2017 की 11,671 इकाई से घटकर 8,740 इकाई रह गया। घरेलू बाजार और निर्यात मिलाकर कंपनी ने सितम्बर 2018 में 1,62,290 वाहन बेचे जो एक साल पहले इसी महीने में बेचे गए 1,63,071 वाहनों की तुलना में 0.5 फीसदी कम है। आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने इस साल दिवाली का आसपास कई नए मॉडल बाजार में उतारने की योजना बनाई है। इन आंकड़ों से कंपनी की भविष्य की योजनाओं को झटका माना जा सकता है।
ये भी पढ़ें---
Published on:
01 Oct 2018 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
