
रमजान के मौके पर पाकिस्तान से भारत को आई में रूह अफजा की पेशकश
नई दिल्ली।पाकिस्तानी कंपनी हमदर्द ने भारत में रूह अफजा की आपूर्ति की पेशकश की है। कंपनी ने यह प्रस्ताव पवित्र मुस्लिम महीने रमजान के दौरान गर्मी में ताजगी लाने वाले इस शरबत की कमी की मीडिया रिपोर्ट के बाद दिया है। एक भारतीय समाचार साइट के एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए हमदर्द पाकिस्तान के मुख्य कार्यकारी उस्मा कुरैशी ने रूह अफजा पेय की भारत को वाघा सीमा के जरिए आपूर्ति का प्रस्ताव दिया।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "हम इस रमजान के दौरान भारत में रूह अफजा की आपूर्ति कर सकते हैं। यदि भारतीय सरकार द्वारा अनुमति दी जाती है तो हम वाघा सीमा से ट्रकों को आसानी से भेज सकते हैं।" लेख में कहा गया है कि रूहअफ्जा की भारतीय बाजार में चार से पांच महीने से बिक्री बंद है और यह ऑनलाइन स्टोर में भी उपलब्ध नहीं है। इसमें यह भी कहा गया है कि हमदर्द इंडिया ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसने हालांकि, कच्चे माल की आपूर्ति में कमी को उत्पादन बंद होने के लिए जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीने से भारत में रूह अफजा भारत में सप्लाई नहीं हो रहा है। वहीं देश में रमजान भी शुरू हो गए हैं। इफ्तारी के समय रूह अफजा से रोजा रखने वाले लोग अपना गला तर करते हैं। जिसकी वजह से रमजान के महीने में रूह अफजा का महत्व और बिक्री दोनों बढ़ जाते हैं। गौरतलब है कि देश में रूह अफजा जैसे शीतल पे पदार्थों का 1000 करोड़ रुपए का मार्केट है। जिसमें रूह अफजा का हिस्सा 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
08 May 2019 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
