नर्इ दिल्ली। साल 2016 में अनिल अंबानी की टेलिकाॅम कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकाॅम ने धमाकेदार शुरुआत की थी। लाॅन्च होने के बाद इस कंपनी की सब्सक्राइबर्स संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक हालिया रिसर्च के मुताबिक, यदि इसी रफ्तार से रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स संख्या में बढ़ोतरी होती रही तो जल्द ही जियो देश की सबसे बड़ी वायरलेस टेलिकाॅम कंपनी बन जाएगी। इस रिसर्च में यह भी खुलासा हुआ कि रिलायंस जियो का नेट रेवेन्यू भारती एयरटेल लिमिटेड के वायरलेस रेवेन्यू भी पिछली तिमाही में पार कर चुका होगा।