26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार दिन के बाद सोना आैर चांदी की कीमतों में आर्इ गिरावट, सोना 50 रुपए टूटा, चांदी 100 रुपए फिसली

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 50 रुपए आैर चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट आर्इ है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Oct 22, 2018

Gold Price

चार दिन के बाद सोना आैर चांदी की कीमतों में आर्इ गिरावट, सोना 50 रुपए टूटा, चांदी 100 रुपए फिसली

नर्इ दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण घरेलू स्तर पर भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपए टूटकर 32220 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और इस दौरान चांदी 100 रुपए उतरकर 39500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। आइए आपको भी बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय आैर स्थानीय स्तर पर सोना आैर चांदी के दाम किस तरह के रहे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना आैर चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2.40 डॉलर उतर कर 1223.15 डॉलर प्रति औंस बोला गया। नवंबर का अमरीका सोना वायदा दो डॉलर गिरकर 1224 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह वैश्विक बाजार में चांदी भी गिरावट में रही और यह 14.60 डॉलर प्रति औंस बोली गर्इ।

स्थानीय स्तर पर सोना आैर चांदी
वैश्विक स्तर पर हुर्इ गिरावट के कारण त्योहारी सीजन के बावजूद सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए गिरकर 32,220 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 32,070 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,700 रुपए पर टिकी रही। मांग सुस्त रहने से चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। चांदी वायदा 40 रुपए की गिरावट में 38,760 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले सत्र के क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,220
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,070
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,760
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग