11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे सस्ता लैपटॉप लेकर आ रही है रिलायंस JIO, कीमत इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में धूम मचा रखी है।

2 min read
Google source verification
Jio Laptop

सबसे सस्ता लैपटॉप लेकर आ रही है रिलायंस JIO, कीमत इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। भारत में टेलीकॉम सेक्टर में धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो अब लैपटॉप सेंगमेंट में धमाका करने की तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार, रिलायंस जियो अब सबसे सस्ता लैपटॉप लाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी में मंथन चल रहा है। खबरों में कहा जा रहा है कि यह लैपटॉप बाजार में मौजूद अन्य लैपटॉप से अलग होगा और अपने फीचर्स के मुकाबले इसकी कीमत भी काफी कम बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस लैपटॉप में 4जी सिम लगाने की सुविधा होगी और आप इस सिम के जरिए ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईए आगे जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में

यह होगी कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस जियो की ओर से एक अलग तरह के लैपटॉप बनाया जा रहा है। इस लैपटॉप की कीमत 15 हजार रुपए से कम हो सकती है। इस लैपटॉप में अन्य लैपटॉप से अलग की-बोर्ड लगाया जाएगा, जो इसके संचालन को बेहतर बनाएगा। जियो लैपटॉप में सिम लगाकर डाटा इस्तेमाल करने की सुविधा इसको अन्य लैपटॉप से अलग बनाएगी। खबरों में कहा जा रहा है कि आने वाले एक-दो महीने में ही रिलायंस जियो इस लैपटॉप को लॉन्च कर सकती है। आईए आगे जानते हैं इस लैपटॉप के फीचर और अन्य बातें जो इसे दूसरों से अलग बनाती हैं।

ये होंगे जियो लैपटॉप के फीचर

- जियो लैपटॉप में Windows-10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। Windows-10 को अब तक का सबसे लेटेस्ट वर्जन माना जाता है।

- यूजर्स को अच्छा व्यू देने के लिए लैपटॉप की स्क्रीन 13.3 इंच की हो सकती है।

- इस लैपटॉप में 4 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज झमता होने की बात कही जा रही है।

- लैपटॉप में करीब 1.2 किलोग्राम वजन होगा, जोकि अन्य लैपटॉप के मुकाबले काफी कम है।

- इस लैपटॉप में अन्य लैपटॉप के मुकाबले अलग की-बोर्ड होगा। यह की-बोर्ड लोगों को लैपटॉप चलाने का अलग ही अनुभव देगा।