28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EID के मौके पर सलमान ने लॉन्च किया पर्सनल केयर ब्रांड FRSH, जाने क्या होगा खास

हैंडसैनेटाइजर बेचेंगे भाईजान सलमान खान ने लॉन्च किया नया पर्सनल केयर ब्रांड सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 May 2020, 5:38 PM IST

SALMAN KHAN

SALMAN KHAN

नई दिल्ली: सलमान खान ( Salman Khan ) हर बार ईद के मौके पर दर्शकों के लिए कोई ताबड़तोड़ फिल्म लेकर आते थे लेकिन इस बार कोरोना की वजह से सभी लॉकडाउन ( Corona Lockdown ) में है। तो इस बार सलमान अपने चाहने वालों के लिए पर्सनल केयर ब्रांड FRSH को लॉन्च किया है। सलमान ने इस ब्रांड के अंतर्गत फिलहाल हैंड सैनेटाइजर लॉन्च किया है।

Work from home वाली नौकरियों की बढ़ी डिमांड, फरवरी मार्च में 377 फीसदी का इजाफा

ईद से एक रात पहले सलमान ने सोशल मीडिया ( SOCIAL MEDIA ) के जरिए इस बात की जानकारी दी । सलमान ने ट्वीट कर कहा एक वीडियो मैसेज में कहा कि हाल ही में FRSH नाम से एक ब्रांड लॉन्च किया था उन्होंने कहा, 'शुरुआत में हमने ब्रांड के तहत डिओडरेंट लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन समय की जरूरत के अनुसार हम सैनिटाइजर ला रहे हैं।'

इस मैसेज में सलमान ने आगे बताया कि 'सैनिटाइजर के बाद डिओडोरेंट्स, बॉडी वाइप्स और परफ्यूम्स जैसे अन्य प्रोडक्ट्स को भी ब्रांड के तहत लॉन्च किया जाएगा।' अपने हैंड सैनेटाइजर के बारे में बताते हुए सलमान ने कहा कि '72 प्रतिशत अल्कोहल-आधारित में FRSH सैनिटाइजर्स के बारे में विस्तृत जानकारी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन बाद में यह दुकानों पर उपलब्ध होगा।

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते सैनेटाइजर्स की मांग बहुत ज्यादा है और दुनियाभर में इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सैनेटाइजिंग एक महत्वपूर्ण हथियार है. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना ने 54 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और 3.45 लाख से ज्यादा COVID-19 रोगियों को मार डाला है।

कीमत की बात करें तो FRSH की वेबसाइट के मुताबिक, सैनेटाइजर की 100 मिली लीटर और 500 मिली लीटर के ऑप्शन में मिल सकता है। इन सैनेटाइजर की कीमत 50 और 250 रुपए है।