11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 पोस्ट के बदले 10 लाख रुपए लेती है यह महिला, बड़ी-बड़ी कंपनियों की लगती है कतार

इस महिला के सोशल मीडिया पर लाखों प्रशंसक हैं।
2 min read
Google source verification
danielle bernstein

1 पोस्ट के बदले 10 लाख रुपए लेती है यह महिला, बड़ी-बड़ी कंपनियों की लगती है कतार

नई दिल्ली। आज सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। साथ ही लोगों को कमाई का मौका दिया है। दुनियाभर के लोग सोशल मीडिया के जरिए कमाई करने में जुटे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग अपने प्रोडक्ट और सेवाओं का प्रचार करते हैं। इससे उनकी कमाई बढ़ जाती है। लेकिन आज हम आपको एक एेसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो केवल अपनी पोस्ट से ही हर महीने लाखों रुपए कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह महिला एक पोस्ट के लिए 10 लाख रुपए लेती है। खास बात यह है कि इतनी महंगी पोस्ट होने के बाद भी बड़ी-बड़ी कंपनियां उनसे पोस्ट कराने के लिए कतार में लगी रहती हैं।

इसलिए खास है इस महिला की पोस्ट

आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम डेनियल बर्नस्टीन है। डेनियल पेशे से एक फैशन ब्लॉगर हैं और सोशल मीडिया में उनके लाखों प्रशंसक हैं। डेनियल इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर फैशन से जुड़े पोस्ट करती हैं। इसके अलावा वे फैशन पर आधारित अपना खुद का ब्लॉग भी चलाती हैं। इंस्टाग्राम पर डेनियल के करीब 17 लाख फॉलोअर हैं। वह लंबे समय से फैशन रिव्यू करती आ रही हैं। इस कारण उनके प्रशंसक लगातार बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल के रिव्यू बेहद ही सटीक होते हैं। इसी कारण फैशन से जुड़ी कंपनियां प्रोडक्ट लॉन्च करते ही डेनियल से रिव्यू कराना चाहती हैं।

कंपनियों के लिए प्रचार भी करती हैं डेनियल

अमरीका के न्यूयॉर्क में रहने वाली डेनियल 2011 से ब्लॉगिंग कर रही हैं। डेनियल के रिव्यू की सटीकता और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता के कारण कंपनियां अपने उत्पादों का प्रचार कराती हैं। डेनियल जूतों, कपड़ों और एसेसरीज आदि से जुड़ी पोस्ट के जरिए कंपनियों का प्रचार करती हैं। इसके लिए कंपनियां उन्हें करोड़ों रुपए देती हैं। डेनियल 2017 में इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप-10 हस्तियों में भी शामिल हो चुकी हैं। इस समय डेनियल करीब 6 लाख यूएस डॉलर (करीब 4 करोड़) की संपत्ति की मालकिन हैं।