
Fashion,Navratri,Garba,Dandiya,
उज्जैन. बुधवार से मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि शुरू होने जा रहा है। ऐसे में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई। युवक-युवतियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बदलते फैशन के साथ ही स्टाइलिश ड्रेस की बुकिंग का भी शुरू हो गई है। इस बार शॉर्ट वुमेन जैकेट गरबे में धूम मचाएगी, साथ ही युवाओं को कोंचा कुर्ते खास पसंद आ रहे हैं।
ग्रुप्स में पसंद की जा रही है यह खास ड्रेस
कार्यक्रमों में विशेष प्रस्तुति देने वालों के लिए ट्रेडिशन पैटर्न की ड्रेस वह भी ग्रुप्स में पसंद की जा रही है। इसके अतिरिक्त मॉर्केट में नवरात्रि के लिए स्पेशल ड्रेस भी आ गई है। यह ड्रेस कार्यक्रमों में शामिल होने वाले गेस्ट को स्पेशल लुक देने के हिसाब से तैयार की गई, जो गरबा और डांडिया के प्रोग्राम में सभी को एक जैसा दिखाने में मदद करेंगी।
शॉर्ट जैकेट : काठियावाड़ी पैटर्न
इस बार नवरात्रि में काठियावाड़ी पैटर्न की शॉर्ट जैकेट लोगों के लिए खास रहने वाली है। सीजन का यह न्यू पैटर्न लोगों की किसी भी ड्रेस पर फिट हो जाएगा और स्टाइलिश लुक देगा। बाजार में यह जैकेट करीब 400 से 800 रुपए की रेंज में उपलब्ध है।
अप-डाउन स्टाइल : जैकेट पैटर्न कुर्ते
अप-डाउन स्टाइल में जैकेट पैटर्न के कुर्ते भी नवरात्रि में खास रहेंगे। यह पीछे से लॉन्ग और आगे से कुछ शॉर्ट रहते हैं। प्रिंट व मल्टी कलर के कुर्ते बाजार में 1200 से 3 हजार रुपए तक रेंज में उपलब्ध हैं।
रिलेक्स के लिए : कोंचा कुर्ते
अगर बॉडी पर रिलेक्स रखना चाहते हैं, तो यह पैटर्न आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। इसी के साथ इन कुर्ते की रेंज भी काफी कम है। पूरी तरह से ढीले कुर्ते हर किसी को काफी पसंद आ रहे हैं।
Read More News : शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना मुहूर्त पर असमंजस, करना होगा चिंतन
Read More News : अब फल-सब्जी का कचरा करेगा शहर के इस क्षेत्र में ये कमाल
Published on:
09 Oct 2018 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
