11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: इन 5 बल्लेबाजों के नाम दर्ज है आईपीएल के इतिहास में सबसे धीमा शतक लगाने का शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2021: कुछ दिग्गज प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जिनके नाम आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने का अनचाहा रिकॉर्ड है। इसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाजों के नाम भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
IPL 2021: विराट कोहली समेत इन 5 महान बल्लेबाजों के नाम हैं अनचाहा रिकॉर्ड, बनाया था सबसे धीमा शतक

IPL 2021: विराट कोहली समेत इन 5 महान बल्लेबाजों के नाम हैं अनचाहा रिकॉर्ड, बनाया था सबसे धीमा शतक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। पहले चरण में 29 मुकाबले खेले गए थे। इसके बाद बायो बबल में कोरोना के मामले आने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। अब इसके बचे हुए मैच यूएई में खेले जाएंगे। आईपीएल के इतिहास में खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आईपीएल के 13 सीजन कई खिलाड़ियों ने अपना लौहा मनवाया है। हालांकि कुछ दिग्गज प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। कुछ ऐसे भी बल्लेबाज हैं, जिनके नाम सबसे धीमा शतक लगाने का अनचाहा रिकॉर्ड है। इसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाजों के नाम भी शामिल हैं।

IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने उड़ाए सबसे ज्यादा चौके छक्के, इन गेंदबाजों का रहा जलवा

मनीष पांडे- आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने के मामले में मनीष पांडे का नाम लिस्ट में पहले नंबर पर है। मनीष पांडे ने आईपीएल के सीजन टू यानी 2009 में डेक् कन चार्जर्स के खिलाफ 67 गेंद में शतक बनाया था। आईपीएल के इतिहास में यह सबसे ज्यादा गेंद में बनने वाला शतक माना जाता है।

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर गौतम गंभीर की भविष्यवाणी- इस बार CSK को मिलेगा यह मुकाम

सचिन तेंदुलकर- सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। दुनिया उनके खेल की दीवानी है। लेकिन उन्होंने कई ऐसे भी मैच खेले हैं, जिनसे उनके चाहने वालों के हाथ निराशा ही लगी। सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की तरफ से कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ 66 गेंदों में शतक लगाया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर का भी नाम आता है। वार्नर ने आईपीएल के तीसरे सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए 66 गेंदों में शतक बनाया था।

केविन पीटरसन- धीमा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरा नंबर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का है। पीटरसन ने 2012 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 64 गेंदों में शतक पूरा किया था।

IPL 2021: इन 5 गेंदबाजों की बल्लेबाजों ने की थी खूब धुनाई, अंतिम ओवर में दे बैठे थे इतने रन

विराट कोहली- टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान कोहली के नाम भी धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। 24 अप्रैल 2016 को उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 63 गेंद में शतक पूरा किया था। जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने भी वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 63 गेंद में शतक बनाया था।

अंबाती रायुडू और सैमसन- इस लिस्ट में पांचवां नाम आता है अंबाती रायुडू और संजू सैमसन का। रायुडू की अगर बात करें तो उन्होंने 2018 को चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 62 गेंद में शतक बनाया था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 2017 को पुणे में राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट क खिलाफ 62 गेंद में शतक पूरा किया था।