गौतम गंभीर ही नहीं, अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी रहे संजय मांजरेकर और आकाश चोपड़ा का भी कुछ ऐसा ही मानना है। उनका मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई इस बार अंतिम चार में जगह नहीं बना पाएगी। आकाश चौपड़ा ने यह बात एक क्रिकेट न्यूज वेबवाइट से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा, लेकिन वह शायद ही क्वॉलिफाई कर पाए। वहीं, वेस्टइंडीज टीम के फास्ट बॉलर रहे इयान बिशप की मानें तो चेन्नई प्लेऑफ में प्रवेश पा सकती है। इयान ने चेन्नई सुपरकिंग्स की लीग स्टेज में चौथे स्थान पर रहने की बात कही है।