आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा। इस लीग का आयोजन भारत में ही होगा और इसके मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित कराए जाएंगे। आईपीएल का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को चेन्नई में गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।