7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: जानिए आईपीएल के इतिहास में किसने जीते सबसे ज्यादा मैन ऑफ मैच के अवॉर्ड, टॉप 5 की लिस्ट

IPL 2021 में भी कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनकी शानदार परफॉर्मेंस मैच के दौरान देखने को मिलेगी। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया जाता है।

3 min read
Google source verification
ab de villiers

ab de villiers

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। IPL 2021 का पहला मैच 9 अप्रेल को होगा। सभी टीमें IPL 2021 की तैयारियों में जुट गई हैं। ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल सीजन 14 का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा। आईपीएल के इस सीजन में भी कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनकी शानदार परफॉर्मेंस मैच के दौरान देखने को मिलेगी। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया जाता है। जानते हैं उन टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं।

एबी डिविलियर्स
आइपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ मैच अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रिका क्रिकेट टीम के प्लेयर एबी डिविलियर्स। बता दें कि एबी डिविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से काफी लंबे समय से जुड़े हैं। एबी ने आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा 23 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 : इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 400+ रन

क्रिस गेल
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं वेस्टइंडीज टीम के बेहतरीन खिलाड़ी क्रिस गेल। क्रिस गेल आईपीएल में अब तक 22 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं। क्रिस गेल पिछले कई सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि अब वे पंजाब किग्स की तरफ से खेलते हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में अब तक 131 मैचों में 4772 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: 90 नहीं 85 मिनट में फेंकने होंगे 20 ओवर, BCCI ने जारी की गाइडलाइंस

रोहित शर्मा
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 18 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 5230 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित आईपीएल में 213 सिक्स लगा चुके हैं।

डेविड वॉर्नर और महेन्द्र सिंह धोनी
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर दो खिलाड़ी हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का नाम है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में अब तक 17-17 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: ये 8 चीजें आईपीएल के इस सीजन को बनाएंगी पिछले सीजन अलग

यूसुफ पठान
आईपीएल में यूसुफ पठान का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। यूसुफ पठान ने आईपीएल में 16 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं सुरेश रैना अब तक 14 बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। मैन ऑफ द मैच के मामले में विराट कोहली थोड़ा पीछे हैंं। रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने 13 बार मैन ऑफ द मैच जीता है।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures