SRH vs PBKS Match 70 IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग का 70वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस आखिरी लीग मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट को जीत के साथ खत्म किया। इससे पहले मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए, जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया