3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL इतिहास में इन 2 खिलाड़ियों ने शतक बनाने के साथ ली है हैट्रिक, नाम जानकार विश्वास नही होगा

इंडियन प्रीमियर लीग में वैसे तो कई रिकॉर्ड्स बनते हैं लेकिन आज जिस रिकॉर्ड के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह बहुत ही ज्यादा खास है। क्या आपको पता है कि आईपीएल इतिहास में किन खिलाड़ियों ने शतक लगाने के साथ-साथ हैट्रिक भी ली है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 22 May 2022, 10:03 PM IST

958.jpg

IPL Records

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इस लीग के 14 सीजन खेले जा चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में विराट कोहली (6592) पहले नंबर पर है तो वहीं विकेटों के मामले में ड्वेन ब्रावो (183) सबसे आगे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल इतिहास किन खिलाड़ियों ने शतक लगाने के साथ-साथ हैट्रिक भी ली है।

आपको यह सोचकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। आज हम आपको आईपीएल इतिहास के ऐसे ही दो खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खेलते हुए ना सिर्फ शतक लगाया, बल्कि हैट्रिक भी ली। तो कौन है यह खिलाड़ी जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें -साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इस खिलाड़ी की 3 साल बाद हुई वापसी, IPL 2022 में मचा रहा है धमाल

1) रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने आईपीएल 2009 में डेकन चार्जर्स (DC) के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शतक के बनाने साथ हैट्रिक भी लगाई था। रोहित ने दो ओवरों में हैट्रिक पूरी की, इस दौरान उन्होंने मुंबई के बल्लेबाज अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को आउट करके हैट्रिक पूरी की और इतिहास रच दिया।

भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में कप्तान रोहित शर्मा का नाम पढ़कर आप जरूर हैरान हो गए होंगे। लेकिन यह सच है आईपीएल और अपने करियर के शुरुआत में रोहित एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे। तभी उन्होंने यह कारनामा किया था। हालांकि अब वह उतनी गेंदबाजी नहीं करते जितनी अपने करियर के स्टार्टिंग में करते थे। IPL 2022 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं लेकिन बता दें कि वह 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे।

2) शेन वाटसन (Shane Watson)

इस लिस्ट में दूसरा और इकलौता नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर शेन वाटसन का है। जिन्होंने आईपीएल इतिहास में शतक बनाने के साथ हैट्रिक भी ली। वैसे आईपीएल में वाटसन ने कई टीमों के लिए खेला। वाटसन ने आईपीएल 2014 के 30 वें मैच राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध हैट्रिक ली थी। उन्होंने हैदराबाद के शिखर धवन, मोजस हेनरिक्स और कर्ण शर्मा को आउट किया था।

इसके अलावा आईपीएल में उनके नाम 4 शतक दर्ज हैं। साल 2013 में राजस्थान की ओर से खेलते हैं उन्होंने सीएसके के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था। जबकि दूसरा शतक 2015 में राजस्थान की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ लगाया था। जबकि तीसरा शतक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगाया। जबकि साल 2018 के आईपीएल फाइनल में सीएसके की तरफ से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी और चौथा शतक लगाया।


यह भी पढ़ें -Thomas Cup: विजेता भारतीय टीम से मिले PM Modi, कहा- यह कोई छोटी