
विजेता भारतीय टीम से मिले PM Modi
Thomas Cup 2022: थॉमस कप विजेता भारतीय टीम और उबेर कप (Uber Cup) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से उनसे मिले और जीत की बधाई दी। बता दें कि इससे पहले वह बैंकॉक में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत के लिए खिलाड़ियों को पहले ही टेलीफोन पर बधाई दे चुके थे। लेकिन खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने के बाद पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से सभी से मुलाकात की और बैडमिंटन टीम के साथ बातचीत की, जिसमें महिला उबेर कप टीम के खिलाड़ी भी शामिल थे। उन्होंने इस दौरान क्या कुछ कहा आइए आपको बतातें हैं
PM मोदी ने कही ये बड़ी बात
इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं देश की ओर से पूरी टीम को बधाई देता हूं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने कर दिखाया। थॉमस कप चैंपियंस के साथ बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक थॉमस कप अभियान की याद ताजा कर दी, जहां भारत ने इंडोनेशिया को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा मोदी ने कहा कि भारत दशकों बाद प्रतियोगिता में अपना झंडा फहराने में सफल रहा और "यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी।"
उन्होंने टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और कहा कि लोगों ने पहले कभी इन टूर्नामेंटों की परवाह नहीं की, लेकिन थॉमस कप जीत के लिए धन्यवाद, देश ने टीम और बैडमिंटन के खेल पर ध्यान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हां, हम यह कर सकते हैं' खेल आज देश में नई ताकत बन गया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार हमारे खिलाड़ियों को हर संभव मदद देगी।
कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा यह पहला मौका है जब किसी PM ने बुलाया
बैडमिंटन के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा, "पीएम खिलाड़ियों और खेल का अनुसरण करते हैं, और उनके विचार खिलाड़ियों से जुड़ते हैं।" जहां तक डबल्स कोच माथियास बो की बात है तो उन्होंने कहा, 'मैं एक खिलाड़ी रहा हूं और मेडल जीता हूं, लेकिन मेरे पीएम ने कभी नहीं बुलाया।' लेकिन आज पीएम मोदी ने हम सब से मिलकर, हमारा उत्साह बढ़ाया है।
जब शटलर उन्नति हुड्डा से PM मोदी ने कहा
उबेर कप में भारतीय दल का हिस्सा रही शटलर उन्नति हुड्डा जो हरियाणा से आती हैं। उनसे पीएम ने पूछा कि हरियाणा की धरती में ऐसा क्या है कि वह एक के बाद एक महान खिलाड़ी पैदा करता रहता है? हरियाणा की रहने वाली महिला शटलर उन्नति हुड्डा ने पीएम से मुलाकात करते हुए हुड्डा ने जबाब देते हुए कहा, "सर, जो बात मुझे प्रेरित करती है, वह यह है कि आप पदक विजेताओं और गैर पदक विजेताओं के बीच भेदभाव नहीं करते हैं।"
यह भी पढ़ें -जानिए कौन है 16 साल का ग्रैंड मास्टर प्रागनानंदा, जिसने विश्व चैंपियन कार्लसन को 2 बार दी पटखनी
Updated on:
22 May 2022, 5:52 PM IST
Published on:
22 May 2022, 5:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.