scriptIPL 2022 : पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट | ipl Punjab Kings full squad and players list | Patrika News

IPL 2022 : पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 25, 2022 02:30:09 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

IPL 2022 Punjab Kings Full Squad : आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच 27 मार्च को शाम 7.30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम होगा। पंजाब किंग्स की टीम अब तक एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है।

Punjab Kings full squad

Punjab Kings full squad

IPL 2022 Punjab Kings Full Squad And Players List : प्रिटी जिंटा और नेस वाडिया की टीम पंजाब किंग्स भी उन्हीं टीमों में से एक है जिसने आज तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। आईपीएल 2022 का तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 27 मार्च को शाम 7.30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम होगा। पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल के हाथों में है। पंजाब किंग्स की टीम में मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, कागिसो रबाडा और लियाम लिविंग्स्टोन जैसे टी-20 के स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। इस बार टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी।

अब तक एक बार भी नहीं जीता खिताब
बता दें कि पिछली बार पंजाब टीम ने अपना नाम बदला तो लगा दिल्ली कैपिटल्स की तरह किस्मत में कुछ बदलाव हो जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला। पंजाब किंग्स की टीम अब तक एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। पंजाब किंग्स ने साल 2014 के IPL फाइनल में पहुंचने के अलावा अभी तक कोई भी खिताब नहीं जीता है।


पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड
मयंक अग्रवाल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर,
शाहरुख खान, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल,
लियाम लिविंग्स्टोन, ओडियन स्मिथ, राज बावा, ऋषि धवन, प्रेरक माकंड, वैभव अरोड़ा,
ऋतिक चटर्जी, बलतेज ढांढा, अंश पटेल, नाथन एलिस, संदीप शर्मा, अथर्व ताइडे, भानुका राजपक्षे और बेनी होवेल।

यह भी पढ़ें – IPL 2022 : डेट, टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल



 

ipl2022-04.jpg
जानिए कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत..
27 मार्च : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डीवाई पाटिल स्टेडियम
1 अप्रैल : 7.30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, वानखेडे स्टेडियम
3 अप्रैल : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम सीसीआई
8 अप्रैल : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम, सीसीआई
13 अप्रैल : 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, एमसीए स्टेडियम पुणे
17 अप्रैल: 3.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद डीवाई पाटिल स्टेडियम
20 अप्रैल : 7.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
25 अप्रैल : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स वानखेडे स्टेडियम
29 अप्रैल : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
3 मई : 7.30 बजे, गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स डीवाई पाटिल स्टेडियम
7 मई : 3.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स वानखेडे स्टेडियम
12 मई : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर बनाम किंग्स मुंबई इंडियंस, वानखेडे स्टेडियम
16 मई : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाय पाटिल स्टेडियम
22 मई : 7.30 बजे, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, वानखेडे स्टेडियम

2011 आईपीएल की तरह होगा सीजन 15
इस बार आईपीएल में 10 खेल रही है, जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है। 2011 के बाद आईपीएल इतिहास में ऐसा मौका दूसरी बार आया है जब टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप A : मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।
ग्रुप B : चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो