scriptभगवान शिव जी के आशीर्वाद से यह तीन लोग अपने जीवन में बहुत जल्दी सफल होने वाले हैं | diwali ka Rashifal november 2018 rashi aaj ka mesh rashifal | Patrika News
इटारसी

भगवान शिव जी के आशीर्वाद से यह तीन लोग अपने जीवन में बहुत जल्दी सफल होने वाले हैं

भगवान शिव जी के आशीर्वाद से यह तीन लोग अपने जीवन में बहुत जल्दी सफल होने वाले हैं

इटारसीNov 03, 2018 / 11:46 am

Faiz

lord shiva

भगवान शिव जी के आशीर्वाद से यह तीन लोग अपने जीवन में बहुत जल्दी सफल होने वाले हैं

इटारसीः दुनिया में हर इंसान सफल होने की इच्छा रखता है। किसी को खूब सारे रुपये-पैसे कमाने की इच्छा रहती है, तो किसी को बड़ा नाम या बड़ा काम करने की इच्छा रहती है। यानी अगर देखा जाए तो इंसान किसी ना किसी इच्छा से जुड़कर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। लेकिन, इसके विपरीत सत्यता कुछ और ही होती है। जीवन में हर इंसान का हर सपना पूरा हो यह इसलिए संभव नहीं हैं क्योंकि, किसी लक्ष्य को पाने के लिए अगर एक तरफ मेहनत और लगन की आवश्यक्ता होती है, तो वहीं उससे प्रबल उसका भाग्य भी उसके साथ होना उतना ही ज़रूरी है। इसका उचित उदाहरण यह है कि, अकसर आपने देखा होगा कि, कई बार व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करता है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाती। वहीं, थोड़ा ही परिश्रम करने भर से कोई सफलता की चोटियों पर पहुच जाता है।

इसका जवाब हमें शास्त्रों में मिलता है, जिसमें कहा गया है कि, इंसानी जीवन में ग्रहो का प्रभाव हमेशा बना रहता है। यह प्रभाव कभी अच्छा होता है तो, कभी बुरा। अगर इंसान के ग्रह अच्छे हो तो उसके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा और अगर नहीं तो इंसान के जीवन में कुछ भी सही नहीं होता। यानी अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इंसान के जीवन में जो उतार चढ़ाव का सिलसिला चलता रहता है, यह ग्रहों का खेल है। शायद यही वजह है कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आती है, तो वह सबसे पहले अपनी कुंडली किसी पंडित हो दिखाता है, ताकि अपने कष्टों का निवारण करा सके। इसी को लेकर आज मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास आज हमें उन तीन भाग्यशाली लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर बहुत जल्द देवों के देव भगवान शिव अपनी कृपा दृष्टी बनाने वाले हैं।

पंडित व्यास ने बताया कि, शास्त्रों में इस बात का भी वर्णन है कि जिस व्यक्ति पर एक बार शिव जी की कृपा हो जाए, उसके जीवन में सब कुछ अच्छा होने लगता है। सीधे शब्दों में कहें, तो शिव जी एक बार जिससे प्रसन्न हो जाएं, तो उसका भाग्य चमकने से कोई भी नहीं रोक सकता। अब यूं तो शिव जी की तीसरी आंख से बचना काफी मुश्किल है। मगर आपको जानकर खुशी होगी कि इस बार शिव जी की तीसरी आंख खुलने से इन राशि वालो का भला होने वाला है। तो आइये जानते हैं, उन भाग्यशाली राशियों के बारे में…।

-मेष राशि

इस राशि के लोगो पर शिव जी की असीम कृपा बन गई है। इस राशि के लोगो को शिव जी वैसे भी काफी पसंद करते हैं। इसके प्रभाव से आपके जीवन की सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और आपको काफी आर्थिक लाभ भी होगा। नौकरीपैशा लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल आसार हैं। यहां तक कि, जो लोग विदेश में नौकरी करते है, उन्हें भी शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इससे उनके कष्टों का निवारण भी होगा।

-तुला राशि

इस राशि के लोगों पर भी शिव जी अपनी कृपा दृष्टी बनाने जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप, जहां एक तरफ आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नए कार्य में खूब सफलता मिलेगी। साथ ही, घर में खुशियों का माहौल बनेगा जो लंबे समय तक घर में रहेगा। व्यापार में खूब वृद्धि और धन लाभ भी होगा।

-कुम्भ राशि

इस राशि के जातकों को उनके जीवन में कोई बड़ी ख़ुशी मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपके जीवन में कोई आर्थिक परेशानी है तो वो भी दूर हो जाएगी। शिव जी की कृपा से आपको खूब धन लाभ होगा। इसके साथ ही परिवार और जीवन साथी का सहयोग मिलने से आपको हर कार्य में सफलता भी मिलेगी।

Home / Itarsi / भगवान शिव जी के आशीर्वाद से यह तीन लोग अपने जीवन में बहुत जल्दी सफल होने वाले हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो