
Hockey player Vivek Sagar receives welcome, itarsi, jakarta, itarsi
इटारसी। इंडोनेशिया के जर्काता में हुए एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले इटारसी के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का गृहनगर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुआ जुलूस पत्रकार भवन तक तीन घंटे में पहुंचा। इस दौरान करीब एक दर्जन स्थानों पर विवेक का आत्मीय स्वागत किया गया।
कृषि उपज मंडी परिसर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे, कन्हैया गुरयानी, नीरज जैन, अरुण चौधरी, राहुल चौरे, मनजीत सिंह कलोसिया सहित सैंकड़ों लोगों ने विवेक का स्वागत किया। मंडी परिसर में स्थित मां भगवती के दर्शन और पूजा के बाद यहां से प्रारंभ हुआ जुलूस शहर के लिए निकलता तो खेड़ा में यादव समाज, ओवरब्रिज पर हॉकी खिलाडिय़ों ने, पुलिस स्टेशन के सामने सॉफ्टबाल एसोसिएशन ने, जयस्तंभ पर हॉकी एकेडमी के बच्चों ने और शहर के नागरिकों ने, आरएमएस के सामने इच्छापूर्ति गणेश युवा मंडल, रेस्ट हाउस के सामने जिला फुटबाल संघ के बाद पत्रकार भवन में नगर पालिका परिषद की ओर से विवेक सागर का स मान किया गया। स्वागत उद्बोधन क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष कुलभूषण मिश्रा ने दिया।
यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने विवेक को देश का गौरव बताया और कहा कि विवेक के कारण अब शहर की हॉकी को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। डॉ. शर्मा ने विवेक सागर, हर्षिता तोमर, आध्या तिवारी को २५-२५ हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही शहर को हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ उपलबध कराएंगे।
विवेक ने कहा, मुझसे भी अच्छा बनें
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विवेक ने कार्यक्रम में मौजूद सभी नन्हें खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि इटारसी में हॉकी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने नन्हें खिलाडिय़ों से कहा कि वे विवेक सागर जैसा नहीं बने बल्कि विवेक से भी अच्छा बनें।
Published on:
08 Sept 2018 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
