
Jabalpur, BU Bhopal and Tamil Nadu Police team won the match
इटारसी.
फाइटर फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन खेड़ा स्थित विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम में किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए। मैच में भारती फुटबॉल क्लब जबलपुर, बीयू भोपाल और तमिलनाडु पुलिस की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल एवं कोच भागवत सिंह ने बताया कि प्रथम मैच भारती क्लब जबलपुर एवं निजामुदीन भोपाल के बीच खेला गया। जिसमें भारती फुटबॉल क्लब जबलपुर 2-0 से विजयी रही। भारती फुटबॉल क्लब जबलपुर के शानदार खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 संजय पटेल ने हाफ टाइम के पहले ही अपनी टीम को 2 गोल से बढ़त दिलाई। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संजय पटेल जर्सी नंबर 10 को मैन ऑफ द मैच प्राप्त हुआ।
दूसरा मैच लायंस क्लब जबलपुर बनाम बीयू भोपाल के मध्य खेला गया। इस शानदार मैच में बीयू भोपाल टीम ने शानदार खेल का परिचय देते हुए लायंस क्लब को 3-2 से पराजित किया। बीयू भोपाल के शानदार खिलाड़ी जर्सी नंबर 20 अभिजीत को मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच एनएफसी इटारसी बनाम तमिलनाडु के मध्य खेला गया। जिसमें एनएफसी टीम के 10 नंबर जर्सी के खिलाडी दिवेश ने शानदार गोल करके अपनी टीम को 1 गोल से बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद तमिलनाडु पुलिस ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 40 वे मिनट में एक गोल दागकर बराबरी हासिल कर ली। मैच बहुत ही रोमांचक हुआ। उसके बाद पेनल्टी शूट आउट में 12वी पेनाल्टी में तमिलनाडु टीम विजय रही। टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 26 बाला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अतिथि नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जयसवाल, गौरव चौधरी, गोल्डी बैस, रितेश शर्मा, निपुण गोठी, पंकज गोयल, रफीक भाईजान, जसवंत पांडव, भवानी दुबे, पप्पू चौधरी, रामू कप्तान, राजेश बिलिया, कमल ठाकुर, दीपक परदेसी, विशाल कुशवाहा, नीलेश अहिरवार उपस्थित रहे। मैच की कॉमेंट्री राकेश पांडे ने की।
Published on:
23 Feb 2024 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
