
वर्ष 1957 से अब तक 14 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें कई चेहरे बदले तो कई को लगातार तीन बार जनता ने विधायक चुनकर सियासत के सिंहासन पर बैठाया। चुनावों में कई रिकार्ड टूटे और नए कीर्तिमान भी रचे गए। इसी में से एक रिकार्ड है सबसे छोटी और बड़ी जीत का। अब तक नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले की चारों विधानसभा होशंगाबाद, पिपरिया, सिवनीमालवा और सोहागपुर में सबसे बड़ी जीत भाजपा के ठाकुरदास नागवंशी के नाम दर्ज है। जबकि सबसे कम वोट के अंतर से जीतकर विधायक बनने का रिकार्ड कांग्रेस की सविता दीवान के नाम है।
वर्ष 1998 में होशंगाबाद विधानसभा का चुनाव आज भी सभी के जहन में है। कैसे भाजपा के कद्दावर नेता और दो बार विधायक रह चुके मधुकर राव हर्णे को महज 15 वोट से कांग्रेस की सविता दीवान ने हरा दिया था। तब होशंगाबाद और इटारसी अलग-अलग विधानसभा हुआ करती थी। चुनाव में सविता दीवान को 35487 वोट मिले। प्रतिद्वंदी मधुकर राव हर्णे 35472 ले सके। महज 15 वोट के अंतरर से सविता दीवान विधायक बन गईं। पिपरिया विधानसभा में वोटरों का मिजाज भाप पाना भी आसान नहीं है। 1986 के उपचुनाव को छोड़ दिया जाए तो यहां हमेशा जनता ने नया प्रत्याशी चुना है। भाजपा के ठाकुरदास नागवंशी ने 2013 के चुनाव में 91206 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस की ममता मनोज नागोत्रा को 40049 वोट मिले। ठाकुरदास सर्वाधिक 51157 वोट से जीते थे।
भाजपा छोड़़ कांग्रेस में आए, फिर भी नहीं जीत पाए
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का दामन छोडकऱ पूर्व मंत्री सरताज सिंह कांग्रेस में आ गए थे। कांग्रेस की टिकट पर होशंगाबाद से चुनाव लड़ा। उन्हे भाजपा के डॉ. सीतासरन शर्मा ने पराजित किया था।
सबसे कम वोट के अंतर से जीतने वाले पांच विधायक
| वर्ष | प्रत्याशी | वोट मिले | प्रतिद्वंदी | वोट मिले | अंतर |
| 1962 | रतनकुमारी देवी(कांग्रेस) | 5373 | तखतसिंह दीवान (एसओपी) | 5050 | 323 |
| 1993 | डॉ. सीतासरन शर्मा (भाजपा) | 42061 | विजय दुबे( कांग्रेस) | -40922 | 1139 |
| 1972 | सुशीला दीक्षित (कांग्रेस) | 13824 | भवानीशंकर शर्मा (निर्दलीय) | 12554 | 1270 |
| 1986 | मुरलीधर महेश्वरी (भाजपा) | 24879 | गनपत सिंह राजपूत (कांग्रेस) | 23427 | 1452 |
| 1998 | मधुकरराव हर्णे (भाजपा) | 35472 | सविता दीवान(कांग्रेस) | 35487 | 15 |
| 2003 | अर्जुन पलिया (सपा) | 37691 | हरिशंकर जायसवाल (भाजपा) | 36075 | 1616 |
सबसे अधिक वोट के अंतर से जीतने वाले पांच विधायक
| वर्ष | प्रत्याशी | वोट मिले | प्रतिद्वंदी | वोट मिले | अंतर |
| 2013 | ठाकुरदास नागवंशी( भाजपा) | 91206 | ममता नागोत्रा (कांग्रेस) | 40049 | 51157 |
| 2013 | डॉ. सीतासरन शर्मा(भाजपा) | 91760 | रविकिशोर जायसवाल (कांग्रेस) | 42464 | 49296 |
| 2013 | विजयपाल सिंह (भाजपा) | 92859 | रनवीर सिंह गलचा (कांग्रेस) | 63968 | 28891 |
| 2003 | मधुकर राव हर्णे (भाजपा) | 64830 | सविता दीवान शर्मा (कांग्रेस) | 36933 | 27897 |
| 2008 | गिरिजाशंकर शर्मा (भाजपा) | 54523 | विजय दुबे (कांग्रेस) | 29203 | 25320 |
| 2008 | ठाकुरदास नागवंशी (भाजपा) | 51249 | तुलाराम बेमन (कांग्रेस) | 28484 | 22765 |
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: शाम छह बजे के बाद प्रत्याशी तीन गाड़ियां चला सकेंगे, बाहरी लोगों को छोडऩी होगी विधानसभा
ये भी पढ़ें : mp election 2023 नर्मदापुरम जिले के कर्मचारी दूसरे जिलों में पदस्थ, भेजे जा रहे डाक मतपत्र
Updated on:
15 Nov 2023 11:46 am
Published on:
15 Nov 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
