15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील MMS बनाकर शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल कर हड़पे 1 करोड़ 80 लाख

पार्टनरशिप में अस्पताल खुलवाने का झांसा देकर दोस्ती बढ़ाई और फिर प्यार के जाल में फंसाया....

2 min read
Google source verification
jabalpur_blackmail.jpg

जबलपुर. महिला को प्यार के जाल में फंसाकर जबलपुर के एक शातिर युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला से 1 करोड़ 80 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद भी आरोपी महिला पर और पैसे देने का दबाव बना रहे थे जिसके कारण महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करा दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों की खातिर प्यार के जाल में फंसाया
आरोपी युवक का नाम मनीष श्रीवास्तव है जो जबलपुर के साउथ सिविल लाइन इलाके का रहने वाला है। मनीष छिंदवाड़ा की एक कंपनी में काम करता था इसी दौरान साल 2020 में उसकी पहचान शादीशुदा महिला निहारिका (बदला हुआ नाम) से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे आगे बढ़ी और मनीष ने निहारिका को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। उसने उसे डिंडौरी में पार्टनरशिप में एक अस्पताल खुलवाने का भी झांसा दिया। जब निहारिका पूरी तरह से मनीष के प्यार के जाल में फंस गई तो मनीष ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

यह भी पढ़ें- 'गर्लफ्रेंड' से परेशान शादीशुदा महिला पहुंची थाने, जानिए पूरा मामला

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हड़पे पैसे
अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी मनीष ने निहारिका को ब्लैकमेल करना शुरु किया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर साल 2020 से अब तक एक करोड़ 80 लाख रुपए अपने भोपाल निवासी दोस्त कुलभूषण की मदद से हड़प लिए। आरोपी मनीष ने अपने दोस्त कुलभूषण को आईबी अधिकारी बताया था। 1 करोड़ 80 लाख रुपए हड़पने के बाद भी आरोपी मनीष निहारिका पर और पैसे देने का दबाव बना रहा था जिससे तंग आकर निहारिका ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। निहारिका की शादी नागपुर में हुई है और उसका पति नागपुर में ही रहता है जबकि उसके पिता सऊदी अरब में रहते हैं जिसके कारण वो मायके में ही पिता के घर पर छिंदवाड़ा में रहती है।

यह भी पढ़ें- गांव में लगा रखी थी नकली नोटों की असली फैक्ट्री, चमक देखकर पहचानना मुश्किल