23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5th class result 2025 : हजारों कॉपियों की जांच हो गई, तब पता चली ‘आंसर की’ में है गड़बड़ी! रिजल्ट भगवन भरोसे

5th class result 2025 : शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण हजारों बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

2 min read
Google source verification
CG 5th-8th Board

5th class result 2025 : शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण हजारों बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। पांचवीं कक्षा की आंसर की में गड़बड़ी सामने आई है। हैरत की बात है कि गलत उत्तर की जानकारी सामने आने तक हजारों कॉपियों की जांच होने का अंदेशा है। गलत उत्तर के कारण जिन छात्रों के नंबर काट लिए गए हैं, उनका क्या होगा? मामला सामने आने के बाद अधिकारी विभाग पर दोष मढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग ने पांचवी कक्षा के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को आंसर की उपलब्ध कराई है। उसमें बिना जांचे सवालों के उत्तर लिखकर प्रिंट करा दिए गए हैं, जिससे मूल्यांकन में भी त्रुटि की संभावना बढ़ गई है।

5th class result 2025 : 19 वें सवाल में गड़बड़ी

यह गड़बड़ी अंग्रेजी विषय के पर्चे में सामने आई है। 19 नंबर का सवाल और उत्तर आपस में मेल नहीं खा रहा है। सवाल पूछा गया कि सिद्धार्थ ने हंस को बचाने के लिए क्या किया। विभागीय आंसर की के अनुसार उत्तर है कि रानी अहिल्याबाई ने महेश्वर किले का निर्माण कराया है। दोनों आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। यह सवाल 3 अंकों का है। राज्य शिक्षा केंद्र की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना होगा।

organ donation : जबलपुर में बढ़ी अंगदान की परम्परा, 6 जिंदगी रोशन कर चुके दानवीर, इस बार मिली दो किडनी

5th class result 2025 : ये है सवाल-जवाब

सवाल: सिद्धार्थ ने हंस को बचाने क्या किया?
उत्तर: रानी अहिल्याबाई ने महेश्वर किले का निर्माण कराया।

5th class result 2025 : जांच का विषय

फिलहाल एक विषय में गलती सामने आई है। जानकारों का कहना है कि विभाग को अन्य विषयों की आंसर की में भी इस तरह की गलतियां हो सकती हैं। इस बार शिक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन का काम पिछड़ रहा है। ऐसे में कापियों की जांच का दबाव भी शिक्षकों पर है। जल्दी-जल्दी में कॉपियों के मूल्यांकन से गड़बड़ी की संभावना और बढ़ेगी।

5th class result 2025 : आंसर की विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराई गई है। मूल्यांकन के दौरान आंसर की बारीकी से जांच करने के निर्देश सभी शिक्षकों को दिए गए हैं। ऐसी कापियों की जांच की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • सुधीर उपाध्याय, मूल्यांकन नोडल अधिकारी