
bike adventure
जबलपुर. ब्लाइंड पर्सन के लिए किसी ने थर्ड आइ डिवाइज बनाई तो कहीं पर रोबो वॉर का रोमांच दिखा। सेना के जवान भी भावी इंजीनियरिंग के बीच पहुंचे और उनके बैंड दल ने देशभक्ति धुन सुनाई। यह माहौल रविवार को ट्रिपलआइटीडीएम, डुमना रोड में चल रहे अभिकल्पन प्रोग्राम के दूसरे दिन देखने मिला। यहां पर बाइक स्टंट का रोमांच भी देखने मिला, जहां बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई और बाइक स्टंट करने वालों को चीयरअप करती नजर आई। दूसरे दिन रोबो सॉकर का फाइनल राउंड हुआ। इसके साथ ही रोबो वॉर देखने मिली। रोबो वॉर के लिए कुल १३ पार्टिसिपेंट्स पहुंचे और अपने-अपने रोबोट के साथ एरीना में उतरे। सबसे अधिक आकर्षण भरा इवेंट बाइक स्टंट शो रहा, जिसमें मझे हुए बाइक स्टंट करने वालों ने रोमांचक नजारा प्रस्तुत किया। अचानक ही चलती बाइक पर खड़े हुए और तरह-तरह के स्टंट किए।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को जाना
यह दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। इसके बारे में युवाओं को बताने के लिए एआइ पर वर्कशॉप रखी गई। यंगस्टर्स ने एआइ वर्किंग सीखी और आखिर में वे सिस्टम या लैपटॉप से बातें करते नजर आए। इसके साथ ही बिजनेस हैकथॉन रखा गया, जिसमें स्टार्टअप के न्यू आइडिया स्टूडेंट्स देते दिखे। अभिकल्पन में रक्षा विभाग की ओर से एग्जीबिशन लगाई गई, जिसमें वे स्टूडेंट्स जबलपुर की ताकत को जानते-समझते दिखे।
दिनभर हुए कई इवेंट
- स्टूडेंट्स ने तरह-तरह के सर्किट तैयार किए। इसमें एक स्टूडेंट ने थर्ड आइ डिवाइज बनाई। इसके तहत ब्लाइंड स्टूडेंट हैंड फ्री लगाकर किसी जगह पर जाने की लोकेशन को समझ पाएंगे। डिवाइज के जरिए लेफ्ट एंड राइट गाइड करेगा।
- एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप लगाई गई, जिसमें किस तरह ग्रह, उपग्रह बने, उसकी जीवन यात्रा दर्शायी गई।
- फोटोग्राफी क्लब के स्टूडेंट्स ने एग्जीबिशन लगाया।
- स्केचिंग एवं रेंडरिंग वर्कशॉप और एग्जीबिशन लगाई गई।
- जेएंडके राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के बैंड दल ने बैंड प्रस्तुति दी।
Published on:
3 Mar 2019, 9:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.