26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल – इन लोगों को होगा धनलाभ, विष्णुजी की पूजा से बढ़ जाएगा फायदा

विष्णुजी की पूजा

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal, 23 august 2018 ka rashifal, today horoscope

aaj ka rashifal, 23 august 2018 ka rashifal, today horoscope

जबलपुर। गुरुवार को 7 राशिवाले जातकों को धनलाभ के योग हैं। आज विष्णुजी की पूजा जरूर करें, यह फलदायी होगी। विष्णुजी की विधि विधान से पूजा के साथ ही विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ भी करें। संभव हो तो पुरुषसूक्त का भी पाठ करें। इससे आपका दिन बेहतर बनेगा।


आज का राशिफल
मेष- कई दिन से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें।
वृषभ- संतान के कार्यों से दु:खी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें।
मिथुन- अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की ओर रुझान होगा।
कर्क- विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाडऩे की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।
सिंह- दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे।
कन्या- क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला- दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं।
वृश्चिक- कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे।
धनु- माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।
मकर- बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुव्र्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है।
कुम्भ- आजकल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे।
मीन- परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।