
aaj ka rashifal , aaj ka panchang , 10 july 2018 ka rashifal
जबलपुर। नवग्रहों में प्रेम संबंधों के कारक ग्रहों में मंगलदेव भी शामिल हैं। प्रेमी-प्रेमिका का सुख के साथ ही पति-पत्नी का सुख भी मंगलदेव के ही अधीन है। कुंडली में यदि मंगल की स्थिति अच्छी है तो दांपत्य जीवन सुखी रहता है। प्रेम संबंध की सफलता के लिए मंगलदेव की प्रसन्नता जरूरी है। इसके लिए हनुमानजी की पूजा की जाती है। मंगलवार को मंदिर में जाकर हनुमानजी के दर्शन करें, विधिपूर्वक पूजा करें। संभव हो तो उन्हें चोला चढ़ाएं। फिर मंदिर में ही बैठकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा अन्य विधि से पूजा, जाप से भी मंगलदेव की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए मंगलदेव के मंत्र - ऊं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: - का जाप करें। माता कात्यायनी की भी आराधना मंगलदेव की प्रसन्नता के लिए की जाती है। मां ललिता की पूजा से भी मंगलदेव प्रसन्न होते हैं।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सब्बाल मास
तारीख २५
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - आषाढ़
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - दोपहर ३.२१ तक द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि ०१.१६ तक रोहणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्ररहेगा।
योग - शाम ०६.५३ तक गण्ड उपरांत वृद्धि योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन प्रसूति स्नान एवं नामकरण हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: ९.०० से १०.३०, दोपहर १०.३० से १२.००, शाम ३.०० से ४.३०, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक।
व्रत/पर्व - प्रदोष
दिशाशूल - उत्तर
चंद्रमा - वृष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर ०३.०0.00 से ०४.३0.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर वो, व, वी, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ, सुंदर एवं आकर्षक होंगे। पढऩे-लिखने में निपुण, प्रतिभावान, परोपकारी तथा अधिक मित्रों वाले होंगे। कानून के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।
आज का राशिफल
मेष- आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी। मित्र मिलन के योग बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे। घर-में शांति बनाए रखें। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।
वृषभ- आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग बनते हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। मिथुन- आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना बनती है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। गरीबों को फल दान में देे।
कर्क-आपके कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेनदेन से आज बच कर रहे।
सिंह- आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है।
कन्या- ्रआज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बनेंगे। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा।
तुला--समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यवसायिक लाभ के योग है। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है।
वृश्चिक-अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग है।
धनु- दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें। व्यवसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनते हैं। निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है। मकर-लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशलता बनने की आवश्यकता है।
कुम्भ- आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्य सिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। मीन- आपकी कार्य योजना का विस्तार संभव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे।
Published on:
10 Jul 2018 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
