
09 जुलाई राशिफल : आज सिंह राशि वाले जातकों की नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं, जानें अपना राशिफल
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशि: धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते है, पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम रहेगा।
वृषभ राशि: सफलता दायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।
मिथुन राशि: आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बड़े, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
कर्क राशि: स्वास्थ बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।
सिंह राशि: किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
कन्या राशि: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दुसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आरधना सहायक होगी।
तुला राशि: छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि: स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे, यात्रा संभव है।
धनु राशि: अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
मकर राशि: अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक्य चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।
कुंभ राशि: समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं।कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।
मीन राशि: व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती है। दुसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। आप की सोच बदलने की जरूरत है।
Published on:
08 Jul 2018 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
