8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार करनेवालों के लिए बहुत खास है ये दिन, इस पूजा से सफल होंगे प्रेम संबंध

प्रेमियों के लिए बेहद खास

3 min read
Google source verification
horoscope news

rashifal

जबलपुर। आज का दिन प्रेमियों के लिए बेहद खास है। आज त्रयोदशी तिथि है जिसका संबंध कामदेव से है। आज स्नान कर गणेशजी की विधि पूर्वक पूजा करें, उन्हें दूर्वा अर्पित करें और सरल मंत्र -ऊं गं ऊं का अधिक से अधिक जाप करें। श्रीकृष्णजी की भी पूजा करें और उनसे अपने प्रेम संबंधों की सफलता के लिए प्रार्थना करें।

आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् : 2075
संवत्सर का नाम : विरोधकृत्
शाके संवत् : 1940
हिजरी संवत् : 1439,
मु.मास: सव्वाल-26
अयन : उत्तरायन
ऋतु : ग्रीष्म
मास : आषाढ़
पक्ष : कृष्ण जया संज्ञक
तिथि त्रयोदशी दोपहर 1.16 तक, उपरांत रिक्ता संज्ञक चतुर्दशी तिथि रहेगी। जया तिथि सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु उपयुक्त है। सुखद एवं शुभ कार्य हेतु त्रयोदशी तिथि उत्तम है। इस दिन के किये गये सभी अच्छे कार्य सुखद रहते हैं। वृद्धि नामक योग शाम 4.9 तक उपरांत ध्रुव योग है। दोनों योग उत्तम हैं।
अमृत योग के साथ सूर्योदय से रात्रि 12.1 तक सर्वार्थ सिद्धि योग का सुंदर संयोग है जो सर्वथा अनुकूल है।
वणिज नामक करण के साथ भद्रा संज्ञक विष्टिकरण है।
मृगशिरा नक्षत्र सूर्योदय से रात्रि 11.55 तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र में विद्यारंभ, पठन-पाठन, क्रय-विक्रय, पौधारोपण जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं। शिल्प विद्या एवं कानूनी सलाह हेतु यह नक्षत्र उपयुक्त है।
उपर्युक्त शुभाशुभ तिथि नक्षत्र के आधार पर नामकरण, अन्नप्राशन, पौधारोपण, शुभ मुहूर्त सेवारंभ, सर्व देव प्रतिष्ठा हेतु दिवस शुभ रहेगा।


श्रेष्ठ चौघडि़ए आज सूर्योदय प्रात: 6 से 9 बजे तक नाम, अमतृ दोपहर 10.30 से 12 बजे तक शुभ, सायं 3.00 बजे से 6.00 बजे तक चर एवं लाभ चौघडिय़ा है।
चन्द्रमा: चन्द्रमा प्रात: ९.३५ तक वृश्चिक राशि में, इसके बाद धनु राशि में है।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: आज भद्रा का प्रवेश दोपहर 1.16 से रात्रि 12.9 बजे तक रहेगा।

दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा में दिशाशूल होना है। व्यावसायिक यात्रा हेतु यथा संभव यात्रा को टालना हितकर रहेगा।
राहुकाल: दोपहर १२.०० से दोपहर बाद १.३० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ वर्जित आज संत नामदेव पुण्यतिथि, शिव चतुर्दशी तथा श्राद्ध अमावस्या का व्रत पर्व रहेगा।


आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों का नामक्षर का, की, कू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। रात्रि 11.55 तक जन्मे बालकों की राशि मिथुन होगी। सामान्यत: इस राशि के जातक भावुक, कला प्रेमी, उदार, निपुण, दयावान, धार्मिक, परोपकारी तथा परिवार के प्रति सेवाभावी रहते हैं। स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


आज का राशिफल
मेष- आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।
वृषभ- लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।
मिथुन-सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे।
कर्क- परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा। संयम से काम ले। आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा।
सिंह- समय के उतार-चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।
कन्या- आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है।
तुला- अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति रहेगी। रोग से पीडि़त रहेंगे। दिन मध्यम है।
वृश्चिक- समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी।
धनु-संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हे। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर- आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होगी। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। रहेगी।
कुम्भ- समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी।
मीन-सोचते कुछ है होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।