
rashifal 12 march 2019
जबलपुर। ओमकार मंत्र - ऊं नम: शिवाय- का जाप शिवपूजा का सबसे सरल और श्रेष्ठ माध्यम है। इस मंत्र के नियमित जाप से शिवजी की अपार कृपा प्राप्त होती है, जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस मंत्र के जाप से हर मनोकामना पूरी की जा सकती है। धन की दिक्कत दूर करने के लिए शुक्ल पक्ष के किसी भी सोमवार से यह मंत्र जाप शुरु कर दें। ४० दिनों में सवा लाख मंत्र जाप पूर्ण करें और इसके बाद हवन करें। ४० दिनों का मंत्र जाप और हवन करने के लिए रोज इस मंत्र का एक माला जाप करें। इसमें बमुश्किल पांच मिनिट लगेंगे पर आपको कुछ ही दिनों में खुद परिणाम महसूस होने लगेगा।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सब्बाल मास
तारीख २४
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - आषाढ़
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - शाम ५.०४ तक एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि ०२.२२ तक कृत्तिका उपरांत रोहणी नक्षत्ररहेगा।
योग - रात्रि ०९.२२ तक शूल उपरांत गण्ड योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन वर कन्यावरण एवं पठन-पाठन हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: ६.०० से ७.३०, दोपहर ३.०० से ४.३०, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ६.०० से ७.३० बजे तक।
व्रत/पर्व - योगिनी एकादशी
दिशाशूल - पूर्व
चंद्रमा - प्रात: ८.५६ तक मेष राशि में उपरांत वृष राशि में संचरण करेगा।
राहुकाल - प्रात: ०७.३0.00 से ०९.०0.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर अ, ई, उ, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे सरल, सहज, दयालु, परोपकारी, एकांत प्रेमी, भ्रमणशील तथा अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखने वाले होंगे। साहित्य कला अथवा रंगमंच की दिशा में अग्रसर होंगे।
आज का राशिफल
मेष-धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते।
वृषभ सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती हैं।
मिथुन- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें। सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।
कर्क- स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।
सिंह-किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। कन्या-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशीश करें। तुला- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। वृश्चिक-स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।
धनु- संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।
मकर- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। कुम्भ-समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में सहायक होगा।
मीन-व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
Published on:
09 Jul 2018 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
