
आज इन राशियों के लोग भूलकर भी न करें ये काम, वरना घिर सकते हैं संकट में, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे
आज आपके सामने क्या क्या परेशानियां आ सकती हैं और क्या-क्या योग आपके लिए बन रहे हैं। राशिफल जानने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि राशिफल आपकी राशि के मुताबिक बन रहे योग और दिखाई दे रही आशंकाओं के आधार पर तैयार किया जाता है। इससे आप आने वाले समय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन कार्य प्रधान है। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ ईमानदारी से किये गए कार्य का फल जरूर प्राप्त होता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको गुस्सा घेरे रखेगा। गुस्सा आपके आज होने वाले काम भी बिगाड़ देगा। इसलिए आज गुस्से पर आपको काबू रखने की आवश्यकता है। आज गुस्से के कारण ही आपका अपने मित्रों से भी विवाद हो सकता है। आपका मन आज दिन भर बेचैन रहेगा। आज आपको खुद पर काबू रखना होगा। मन को अच्छा करने के लिए आज संगीत सुन सकते हैं या धार्मिक कार्यों में मन को लगा सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है, लेकिन आज आप समय का प्रबंधन नहीं कर पाएंगे। आज बेवजह के कार्यों से आपके हाथ से समय निकलता जाएगा। अगर आप छात्र हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आज आप जितना मेहनत करेंगे उतना ही परिणाम आपको मिलने वाला है। यानी आज मेहनत करने का दिन है। आज मेहनत के अनुरूप परिणाम पाने का दिन है। शादीशुदा लोगों के लिए खबर है कि आज अपने ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। आज समय का प्रबंधन बेहद जरूरी है। बेवजह के कार्यों में समय बिताना नुकसानदायक रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। अगर आप पढ़ाते हैं तो आपके लिए आज का दिन लाभदाई है। आज मिथुन राशि वालों के नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में लाभदाई साबित होंगे। आज छुट्टी का आनंद लेने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज मित्रों के साथ या परिवार के साथ घूमने जाना अच्छा रहेगा। इससे आपका मन और अच्छा हो जाएगा। आज प्रिय से किसी मामूली बात को लेकर बहस हो सकती है। जिससे विवाद की भी आशंका बनी हुई है इसलिए आज प्रिय से बहस मत करिएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता आपको दिन भर सताती रहेगी। इस चिंतन की वजह से आपके दैनिक कार्यो पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा और आप अपने रोजाना के कार्यों को ठीक तरह से नहीं कर पाएंगे। आज आपको खुद के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आज आप घर से बाहर हैं तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखिए। आज बाहर का खाना आपके अनुरूप नहीं है। इससे पेट विकार हो सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि आपको दोपहर बाद किसी नजदीकी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर है। आज आपके बिगड़े काम बनने के योग हैं। आज अपने व्यवहार में सरलता रखिएगा दिन में आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आएगा लेकिन आपको गुस्से पर काबू रखना है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं लेकिन चिंता से आपको खुद को बचाना है। मन को शांत और सरल रखने के लिए कोई अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका मन चंचल रहेगा आपको नकारात्मक सोच घेरेंगी, लेकिन आप की कार्य करने की क्षमता आज बढ़ेगी और अच्छे समाचार भी आपको आज मिलेंगे। आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे मानसिक और शारीरिक रूप से आज आपको अधिक कार्य करना पड़ेगा। बावजूद इसके मनोबल कम नहीं होगा। खुद को ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे और इसी मनोबल के बल पर आज आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से कर लेंगे। आज संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर है लेकिन आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा। बावजूद इसके आज आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा सा अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आज परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलने वाला है। आप अधिक मेहनत कर सकेंगे इसके लिए आप दिनभर खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आर्थिक हानि की आशंका बनी हुई है इसलिए किसी भी तरह का लेनदेन करते वक़्त ऐतियात बरतिएगा। आज लेनदेन को लेकर और निवेश को लेकर बड़े फैसले लेने से बचे। परिवार से भी आज आपको बनाकर रखनी है। आज जब आपको ऐसा लगने लगे कि कुछ समझ नहीं आ रहा है तो भाग्य पर छोड़ दीजिएगा आज जो भी निर्णय होंगे आपके हक में ही होंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। अगर आप छात्र हैं तो आपको सफलता मिलने वाली है। आज शादीशुदा लोगों के जीवन में भी आनंद रहेगा। आज धनु राशि वालों को कार्यों में भी सफलता मिलने वाली है। आज अपने कलात्मक प्रदर्शन के बल पर आप दूसरों को प्रभावित करेंगे और आज ऑफिस के बॉस भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके कार्य क्षेत्र में भी वृद्धि हो सकती है। यानी कुल मिलाकर आज आप का दिन बेहतर रहने वाला है और आज आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज मिश्रित रहने वाला है। आज आपको दिन में कठिनाइयां मिलेंगी, लेकिन सफलताएं भी आपके कदम चूमेंगी। आज कार्यक्षेत्र में नए तरीके आपको प्रभावित करेंगे और आप अपने दैनिक कार्यों में नए तरीकों को लाने की कोशिश करेंगे। आज कई बार आपके सामने दिन में परेशानियां आ सकती हैं लेकिन आप आपको मेहनत के साथ लगन के साथ आगे बढ़ना है सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। इसलिए कोई भी खरीदारी करते समय या खर्च करते समय थोड़ा संभल कर चलिएगा। आज उन वस्तुओं को खरीदने से परहेज करें जिनकी आपको बेहद आवश्यकता नहीं है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आर्थिक संकट से चिंतित हो जाएंगे। अच्छी बात यह है कि आज आप अपने सृजनात्मक कार्यों से दूसरों को प्रभावित करने वाले हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सम्मान में बढ़ोतरी के साथ साथ ही आज आपको धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज आपको चर्चाओं से दूरी बनाए रखनी है। ऐसा कोई कार्य नहीं करना है जो बिना सोचे समझे हो रहा हो। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना है और गुस्से से खुद को बचाना है।
Published on:
08 Jul 2018 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
