
पति की मौत के बाद देवर के साथ रहती थी महिला, झगड़े के बीच भाभी ने कह दिया नामर्द, फिर देवर ने उठाया खौफनाक कदम
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला की बेहरमी से हत्या का मामला सामने आया है। महिला को उसी के देवर ने डंडे से पीटपीटकर मौत की नींद सुला दिया। दरअसल, भाभी की हत्या के आरोपी युवक के भाई की मौत हो चुकी है। उसके बाद उसने अपनी भाभी को दासता पत्नी के तौर पर अपने साथ रखा हुआ था। घटना के दिन दोनों के बीच खाना बनाने के दौरान विवाद हुआ। कहा सुनी के दौरान महिला ने अपने देवर को नामर्द कह दिया, जिसपर आरोपी को महिला पर ऐसा गुस्सा आया कि, उसने पीट-पीटकर उसकी जांन ले ली। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया है।
जबलपुर के कुंडम थाना अंतर्गत बघराजी में एक शख्स ने नामर्द बोलने पर अपनी दासता पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी सुबह परिवार और पड़ोसियों को लगी, जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि, मृतक देवबती बाई के पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसके देवर अजय उर्फ अज्जू ने उसे दासता पत्नी के रूप में अपने साथ रख रखा था।
अक्सर दोनों में होता था विवाद
पड़िसियों का कहना है कि, देवबती बाई और अजय के बीच झगड़ा होना तो मानों रोज की बात थी। ये भी सामने आया कि, अजय शराब का आदी है, जो नशे के बाद आए दिन देवबती के साथ मारपीट करता था। लेकिन देवबती के पास कोई और सहारा न होने के कारण मजबूरन वो भी अजय के साथ रह रही थी। मंगलवार रात भी देवबती और अजय के बीच विवाद हुआ जो मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें देवबती को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अजय को भीघेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है।
सख्त कार्रवाई हो- परिजन
घटना के बाद से ही पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। मृतका देवबती के परिजन भी वारदात की जानकारी लगते ही गांव पहुंच गए। परिवार ने आरोपी अजय के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ तो लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Published on:
27 Apr 2022 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
