पुलिस ने दी दबिश
एसपी कुमार सौरभ ने बताया कि केंट पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपित के दोस्त शरीफ के घर पर दबिश दी। उसके घर में कपड़े के थैले में एनसीसी ऑफिसर, स्कूल, आर्मी अधिकारी से सम्बंधित सील मिलीं। पूछताछ में शरीफ ने बताया, वह साथी अतुल मसीह के साथ फर्जी तरीके से अंकसूची और प्रमाण पत्र तैयार करता है। मौके से १४ सील, दो पैन ड्राइव, १० फर्जी अंकसूची, तीन जन्म प्रमाण पत्र, आठ एनसीसी प्रमाण पत्र, एक खेल प्रमाण पत्र, दो मूल निवासी प्रमाण पत्र, एक रिलेशन सर्टिफिकेट, एक आधार कार्ड व वैलिड पेपर जब्त कर शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से टीम ईसाई मोहल्ला गोरखपुर निवासी अतुल के घर पहुंची, तो उसके यहां से भी तीन सील, स्टाम्प पैड, फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए इलेक्ट्रानिक उपकरण, सीपीयू, प्रिंटर, मॉनीटर, की बोर्ड व माउस जब्त किया।