11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना का नया शस्त्र, पिघल जाएगा बर्फ का पहाड़, दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेरेगा अटेक्स

new army weapon atex: ओएफके ने डीआरडीओ के साथ मिलकर बनाया, बर्फ की पहाड़ी पिघलकर गिरेगी, पहली बार ऐसा हथियार, अटेक्स नामक एमुनेशन को आयुध निर्माणी खमरिया ने तैयार किया...

less than 1 minute read
Google source verification
Jabalpur news

लेह-लद्दाख में परीक्षण के दौरान कृत्रिम रूप से हिम स्खलन कराया गया। परीक्षण के परिणाम सकारात्मक आए।

new army weapon atex: सेना के हाथ में पहली बार ऐसा एम्यूनिशन आएगा, जो बर्फीली पहाडिय़ों में छिपकर बैठे दुश्मनों पर कहर बरपा देगा। अटेक्स नामक एमुनेशन को आयुध निर्माणी खमरिया ने तैयार किया है। डिजाइन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने बनाया है। यह अप्राकृतिक रूप से हिम स्खलन करने में सक्षम है। लेहलद्दाख में हुए परीक्षण में सकारात्मक परिणाम आए हैं। अब इसका ऑफर यूजर रूप में सेना को किया जाएगा।

दुश्मनों के मंसूबे पर फेरेगा पानी

- बर्फीली पहाड़ी पर युद्ध कठिन होता है। कई बार दुश्मन बर्फ की आड़ का फायदा उठाता है। ये हथियार उनका मंसूबा फेल करेंगे।

- यह एमुनेशन पूरी हिम पहाड़ी को ढहाने में सक्षम है।

- दुर्गम क्षेत्र में हिमपात के बीच बंकरों में छिपे दुश्मनों को सेना को खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

- एमुनेशन से बड़े हिस्से में हलचल पैदा कर पूरी चोटी को गिरा देगा। दुश्मन के ठिकाने तबाह होंगे।

इतनी तेज फिसलेगी कि दुश्मन बच नहीं सकेंगे

इस एमुनेशन से कृत्रिम रूप से हिमस्खलन उत्पन्न किया जाएगा। जब इसे बर्फीली पहाड़ी पर फायर किया जाएगा तो कंपन के साथ तापमान इतना बढ़ेगा कि बड़े हिस्से की बर्फ नीचे गिरेगी। यह इतनी तेजी से होगा कि नीचे छिपे दुश्मन को बचने का मौका नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें: बिल्डर लॉबी से जुड़े सौरभ के तार, चेतन की कार से मिली डायरी में 100 करोड़ का हिसाब, RTO से भी लिंक