
Mrs. India Earth 2017
जबलपुर। शहर की एक और बेटी अपनी ब्यूटी के बल पर ग्लैमर वल्र्ड को चौंघियाने की राह पर चल पड़ी है। जबलपुर में रहकर पली-बढ़ी दीक्षा मलिक छाबड़ा मिसेज इंडिया अर्थ २०१७ के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गई हैं। दीक्षा की कामयाबी इस मायने में भी काबिलेतारीफ है कि जबलपुर में माडलिंग, ब्यूटी काम्पटीशन के लिए तैयारियां की जरा भी सुविधा नहीं है ऐसे में उन्होंने देशभर के बड़े मैट्रोज की अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पछाडक़र फायनल में अपना स्थान बनाया। इतना ही नहीं, दीक्षा इस खिताब को जीतने के प्रति भी पूरी तरह आश्वस्त नजर आती हैं।
खूबसूरती के साथ फिटनेस का मिला फायदा
दीक्षा मलिक छाबड़ा बताती हैं कि मिसेज इंडिया अर्थ २०१७ के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के बाद वे अगले पड़ाव के लिए तैयारी में जुट गई हैं। दीक्षा के मुताबिक वे इस तरह तैयारी कर रही है जिससे हर हाल में मिसेज इंडिया अर्थ का खिताब जीत सकें। उनका कहना है कि हाईलेबिल के ऐसे ब्यूटी काम्पटीशन में केवल अपनी शारीरिक सुंदरता के सहारे ही आगे नही बढ़ा जा सकता। ऐसे ब्यूटी काम्पटीशन में खूबसूरती के साथ ही फिटनेस भी बेहद जरूरी है।
परिवार का सपोर्ट बना सहारा
उनका माना है कि हर फील्ड की तरह इस फील्ड में ही महिलाओं के लिए अनुकूल पारिवारिक वातावरण अहम भूमिका निभाता है। वे बताती हैं कि परिवार के सपोर्ट के कारण ही वे इस कॉम्पीटिशन में आगे तक पहुंच पाई हैं। दीक्षा अपनी इस सक्सेस का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। वे बताती हैं कि पिता आरके मलिक और मां मंजू ने न केवल हर कदम पर उनका साथ दिया बल्कि उन्हें लगातार प्रोत्साहित भी किया।
जाब करते हुए पहुंची काम्पटीशन में
दीक्षा की स्कूलिंग केवि सीएमएम से हुई है। मैरिज के बाद भी उन्होंने अपने शौक को पीछे नहीं छोड़ा। शादी के बाद वे पुणे में रहकर जॉब कर रही हैं और इस कॉम्पीटिशन का भी हिस्सा बनीं। अब ग्रेंड फिनाले में पहुंचकर अपने ख्वाब को पूरा करने की कोशिश में जुटी हैं।
Updated on:
20 Aug 2017 10:25 am
Published on:
20 Aug 2017 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
