बताया जा रहा है कि ये हैरान कर देने वाली घटना शहर के अधारताल थाना इलाके में घटी है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मगन सिद्दीकी नशे के कारोबारियों के खिलाफ मुहिम चला रहे थे। नशीले इंजेक्शन के खिलाफ कई बार ज्ञापन दे चुके थे। नशा करते बच्चों की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की कोशिश करते रहे हैं। फिलहाल, पुलिस का मानना है कि संभवत इसी के चलते उनपर जानलेवा हमला किया गया है।