8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वोटिंग खत्म होते ही भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, फायरिंग की खबर

भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर और कांग्रेस पार्षद कलगुप्ता के समर्थकों के बीच विवाद। एक पुलिसकर्मी घायल।

2 min read
Google source verification
News

वोटिंग खत्म होते ही भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, फायरिंग की खबर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेशभर में बंपर वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में कई मतदान केंद्रों से विवाद की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसी बीच जबलपुर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के अंतर्गत आने वाली पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बाई का बगीचा इलाके में भाजपा और कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों के बीच जमकर विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई है।


बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से एक के बाद एक कई राउंड की फायरिंग भी हुई है। इसी के साथ पथराव की भी खबरें सामने आई हैं, जिसमें पुलिस का एक एएसआई के घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घटना में विजय नामक युवक भी घायल हुआ है, उसके पैर में गोली लगी है। घायल युवक को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद मौत, वोट डालते ही महिला का आया हार्ट अटैक, पोलिंग बूथ में हड़कंप


घटना में एक ASI और युवक घायल

जानकारी के अनुसार जबलपुर की पूर्व विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संघर्ष हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर और कांग्रेस पार्षद कल्लन गुप्ता और उनके समर्थकों के बीच विवाद हुआ है। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई है। पथराव में एक एएसआई घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है और हालात को नियंत्रण में ले लिया है। मौके से गोलियों के कवर भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि संघर्ष की ये घटना बेलबाग और घमापुर थाना इलाकों का है। फिलहाल, मौके पर पहुंचे एसपी और कलेक्टर ने मोर्चा संभाल लिया है। हालात तनावपूर्ण जरूर हैं लेकिन पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया है।