25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Daruwali vidhayak दारूवाली विधायक पर उबली भाजपा, कांग्रेस का जलाया पुतला- देखें वीडियो

कांग्रेस के पूर्व विधायक आपत्तिजनक टिप्पणी पर जबलपुर कटनी में पुतला दहन, भाजपा विधायक पारुल दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंची हैं

2 min read
Google source verification
Bjp Mla Parul Sahu Is Daruwali Parul Sahu liquor legislator

Bjp Mla Parul Sahu Is Daruwali Parul Sahu liquor legislator

जबलपुर। प्रदेश के सुरखी विधानसभा से भाजपा विधायक पारुल साहू को कांग्रेस के पूर्व विधायक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जबलपुर शहर से लेकर गांवों तक कांग्रेस के पूर्व विधायक का पुतला दहन किया जा रहा है। वहीं कांग्रेसी नेताओं ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है।
सुहागी में भाजपा ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। अलका गर्ग ने कहा ये टिप्पणी केवल एक महिला विधायक के लिए नहीं है, बल्कि समूची नारी शक्ति के खिलाफ है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष तिवारी, पंचम पटेल, मंजू सिंह ठाकुर, अर्चना गौतम, सुषमा ठाकुर, सुषमा चौरसिया, महिला मोर्चा मंडल कार्यकताओं ने विरोध दर्ज कराया। कटनी में भी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई।

यह है मामला
ग्रामीण भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गर्ग ने बताया कि पिछले महीने पूर्व विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान पारुल साहू पर यह टिप्पणी की थी। हाल ही में कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पारुल ने गोविंद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गोविंद के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद पारुल ने कांग्रेस अध्यक्ष से जवाब मांगा है। पारुल ने दिल्ली में एक वीडियो के माध्यम से भी राहुल गांधी से सवाल पूछा है। इसी क्रम में दिल्ली पहुंची विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि क्या राजनीति में महिलाएं अपमान जनक शब्द सुनने के लिए आई हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने पारुल को लेकर टिप्पणी की थी कि शराब जितनी पुरानी होती है उसे उतना ही अच्छा माना जाता है। क्षेत्र की विधायक दारू वाली हैं और उन्हें पुरानी सड़कें अच्छी लगती हैं। राजपूत के इस बयान के विरोध में पारुल मंगलवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गई हैं।

महिला आयोग से जांच कराने की मांग
अलका गर्ग के अनुसार पारुल साहू और पूनम पाराशर ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू से मुलाकात कर इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। पारुल ने कहा, यह टिप्पणी मेरे खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे महिला समाज के लिए है। इसलिए महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है।