
होली के ये गाने सुनकर बिना नाचे नहीं रह पाएंगे आप
जबलपुर। होली का त्यौहार हो और बैंड ढोल धमाल या डीजे न बजे तो अधूरा त्यौहार लगता है। ऐसे में यदि झूमने वाली धुनें बैंड दल बजा दे तो कदम खुद ब खुद ही नाचने लगते हैं। पत्रिका ने होली के अवसर पर अपने पाठकों व दर्शकों के लिए ऐसा ही आयोजन किया। और सुमधुर धुनों का कारवां होली पर लेकर आया है। जिसे सुनते ही आप खुद ही झूमने लगेंगे।
खई के पान बनारस वाला, मुंगड़ा मुंगड़ा, ओले ओ..., आप के आ जाने से... जैसे मस्ती भरे गानों की धुन जब राजकुमार बैंड दल ने बजाई तो मौजूद लोग झूमने लगे। पत्रिका व राजकुमार बैंड दल की प्रस्तुति सुनकर आपकी होली भी मस्ती भरी हो जाएगी। बैंड दल जब टैगोर गार्डन में बजा रहा था तो आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए, कई तो अपने को नाचने से भी न रोक सके। वन्स मोर...वन्स मोर की आवाजों ने बैंड दल का उत्साह बढ़ाया।
Published on:
09 Mar 2020 04:58 pm
