11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस खूबसूरत शहर में होगी ‘अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो’ की होगी शूटिंग, सौ कलाकार पहुंचे एक्टिंग करने

इस खूबसूरत शहर में होगी ‘अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो’ की होगी शूटिंग, सौ कलाकार पहुंचे एक्टिंग करने  

2 min read
Google source verification
movies.png

bollywood movies

जबलपुर। वेब सीरीज की फिल्म ‘अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो’ की शूटिंग जबलपुर में होने जा रही है। 25 जनवरी तक चलने वाली शूटिंग में सौ कलाकार शामिल होंगे। फिल्म की शूटिंग चौथा पुल, नर्मदा क्लब के बाहर, हवाबाग कॉलेज मार्ग, गोरखपुर में थाना के समीप, गोरखपुर में एक शॉपिंग मॉल के अंदर व बाहर, बल्देवबाग, तिलवाराघाट ढाबा, हाईवे रोड, ज्ञान गंगा कॉलेज के सामने, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट, खेतों में, धुआंधार, एमपीईबी कॉलोनी, शक्ति भवन मार्ग, राइट टाउन गल्र्स हॉस्टल, मानस भवन, सरकारी विश्राम गृह में की जाएगी। कोरोना संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 बिंदुओं के पालन के साथ फिल्म की शूटिंग की अनुमति दी है। फिल्म निर्माता टीम को शूटिंग के दौरान कोरोना संकट से बचाव से लेकर सुरक्षा के भी सभी आवश्यक अपनाने होंगे।

‘द मिसिंग बीन’
आइडल फिल्म मेकर की ‘द मिसिंग बीन’ फिल्म भी जबलपुर में शूट होगी। ढाई घंटे की इस फीचर फिल्म की शूटिंग 18 जनवरी से 20 फरवरी के बीच होना है। निर्माता/निर्देशक सबस्टीन नोइ ओकोष्टा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार हैदराबाद के रक्षित व केरल की अपर्णा जनार्दन होंगे। फिल्म की शूटिंग में कलाकारों समेत 268 लोगों की टीम काम करेगी। इनमें से 180 स्थानीय लोगों को भी अवसर मिलेगा। फिल्म का बजट 4 करोड़ रुपए बताया गया है।

बैठक आज
जबलपुर में फिल्मों की शूटिंग व यहां के पर्यटन स्थलों को एक्सपोजर दिलाने के साथ ही स्थानीय लोगों को फिल्मों में काम दिलाने की सम्भावना तलाशने के लिए बुधवार को अहम बैठक रखी गई हैं। ये बैठक दोपहर 3 बजे शहीद स्मारक में होगी। अध्यक्षता कलेक्टर कर्मवीर शर्मा करेंगे। जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सीईओ हेमंत सिंह ने बताया कि इस प्रयास के माध्यम से स्थानीय लोगों को भी अवसर मिल सकेगा।