5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े बाबा के दर्शन के बाद अमित शाह और शिवराज ने लिए छोटे बाबा के आशीष

जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में महामस्तकाभिषेक पर हुए शामिल, तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को भेंट किए छत्र

2 min read
Google source verification

image

awkash garg

Jun 19, 2016

cm shivraj singh and amit shah

cm shivraj singh and amit shah

राजेश पांडेय/राकेश पलंदी @ दमोह।भौतिक विकास से ज्यादा आवश्यक हैं संस्कार..। इसके लिए पाठ्यक्रमों में नैतिक शिक्षा को शामिल किया जाना चाहिए। संस्कार ही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। बड़े बाबा की नगरी कुंडलपुर में यह बात आचार्य विद्यासागर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कही। शाह व शिवराज शनिवार को यहां बड़े बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने बड़े बावा के दर्शन के साथ आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया और करीब 45 मिनिट तक देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

शाह व चौहान ने महामस्तकाभिषेक के पंडाल में लोगों को संबोधित भी किया। शाह ने वादा किया कि नैतिक शिक्षा, संस्कार व आध्यात्म पर आचार्य की मंशा से वे सरकार को अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आचार्यश्री ने शिक्षा में बदलाव के लिए तीन सिद्धांत सुझाए हैं, जिनमें विज्ञान के साथ इतिहास ज्ञान, कौशल चरित्र निर्माण के साथ नैतिक शिक्षा को जरूरी बताया है। उनकी बातों को अमल में लाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। कुंडलपुर पहुंचे शाह व चौहान के साथ भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

स्वागत से पहले किए बड़े बाबा के दर्शन
भाजपा के वरिष्ठ नेताद्वय ने कुंडलपुर बड़े बाबा मंदिर से 2 किमी. दूर हवाई जहाज से उतरने के बाद सीधे बड़े बाबा का दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपाध्यक्ष शाह व सीएम शिवराज ने बड़े बाबा के दर्शन से पहले स्वागत भी स्वीकार नहीं किए। वहीं गाडिय़ों में बैठकर दोनों सीधे बड़े बाबा की पहाड़ी चढ़कर दर्शन के लिए पहुंचे। यहां 2.30 बजे पहाड़ी में पहुंचने के साथ ही शाह और शिवराज ने भगवान आदिनाथ का दर्शन व पूजन कर श्रीफल व छत्र अर्पित किए।

Amit-Shah-and-shivraj-meet-to-acharya-vidyasagar-1466274002.jpg" border="0" title="Amit Shah and shivraj meet to acharya vidyasagar" alt="Amit Shah and shivraj meet to acharya vidyasagar" align="center" margin-left="10" margin-right="10">

बड़े बाबा के दर्शन के बाद पहुंचे छोटे बाबा के पास
बड़े बाबा आदिनाथ के मंदिर में करीब 20 मिनट तक पूजन के बाद सीएम शिवराज व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नवनिर्माणाधीन मंदिर का भी मुआयना किया। कुंडलपुर की पहाडिय़ों में निर्मित मंदिरों की 63 शृंखलाओं के बारे में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधा मलैया व अध्यक्ष संतोष सिंघई ने जानकारी दी। यहां बड़े बाबा के दर्शन के बाद वे छोटे बाबा आचार्यश्री विद्यासागर के दर्शन के लिए रवाना हुए।

नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित
मुख्यमंत्री चौहान ने आचार्यश्री से हुई चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं प्रदेश को भी नशामुक्त बनाने की दिशा में संकल्पित हूं। इसी संकल्प के चलते प्रदेश में नई शराब की दुकान नहीं खोली गई है।

ये भी पढ़ें

image