11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलगर्ल: शारिरिक संबंध बनाने गर्लफ्रेंड को ले गया दिल्ली, देह व्यापार के लिए बेच दिया

उसे नशे व नींद की गोली खिलाकर ग्राहकों के साथ भेज दिया जाता था

less than 1 minute read
Google source verification
call girl in jabalpur

call girl in jabalpur

जबलपुर। प्यार में अंधी एक नाबालिग युवती को घर से भागना इतना महंगा पड़ा कि उसे धंधे वाली बना दिया गया। रोजाना उसके जिस्म पर गिद्धों की तरह हवस के पुजारी टूट पड़ते थे। उसे प्यार में मिला धोखा शायद किसी और को मिला होगा। प्रेमी के साथ भागते समय उसने सुखी वैवाहिक जीवन की कल्पना की थी, लेकिन काली अंधियारी सुबह ने उसका पूरा जीवन नर्क में बदल दिया।

बनाकर यौन शोषण कराया और बदला आधार कार्ड

प्रेम का झांसा देकर एक युवक रामपुर क्षेत्र निवासी नाबालिग युवती को अगवाकर दिल्ली ले गया। वहां महीने भर उसे साथ रखा और उसके साथ बलात्कार करता रहा। फिर उसे 70 हजार रुपए में लखनऊ निवासी देह व्यापार चलाने वाली महिला को बेच दिया। वहां उसे नशे व नींद की गोली खिलाकर ग्राहकों के साथ भेज दिया जाता था। आरोपियों ने उसे बालिग बताने के लिए आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि तक बदल डाली।
किशोरी की शिकायत पर एसपी ने मामले में टीआइ गोरखपुर को मदद कराने के निर्देश दिए हैं। किशोरी ने शिकायत कर बताया कि उसकी वास्तविक जन्मतिथि 19 अक्टूबर 1999 है। जबकि देह व्यापार कराने वाले गैंग ने आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि 19 अक्टूबर 1997 दर्ज करा दी है। वहीं नाम भी परिवर्तित करते हुए साजिया खान करा दिया था।